CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य
जयपुर : राजस्थान में सीएम भजनलाल सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों की गुत्थी अब सुलझने वाली है। यह बीजेपी विधायकों और नेताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सीएम भजनलाल ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया है। अब किसी भी पल सीएम भजनलाल इन राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कर सकते हैं। यह संकेत खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए। इधर, अब इन नियुक्तियों में किसका भाग्य खुलेगा? इसको लेकर सियासी हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : तस्करों से मिली हथियारों की खेप! जानिए कोई बड़ी साजिश तो नही थी
राठौड़ का बड़ा संकेत, बीजेपी का होमवर्क पूरा
भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर काफी समय से मामला अटका हुआ है। सियासत में इसको लेकर कई तरह के कयास रहे। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया में बड़े संकेत दे दिए हैं कि अब सीएम भजनलाल जल्द ही किसी भी पल राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कर सकते हैं। इसको लेकर पार्टी ने पूरा होमवर्क कर लिया है। दिल्ली हाई कमान से भी इस विषय को लेकर मंथन हो चुका है। लेकिन यह स्पष्ट नही हो पाया है कि यह नियुक्तियां निकाय चुनाव से पहले होगी या बाद में, इस पर संशय है।
यह भी पढ़ें : चम्बल अभयारण्य में फिल्म शूटिंग पर बड़ा बवाल! इस पर क्या होगा बड़ा एक्शन
इतने पदों पर होनी है, राजनीतिक नियुक्तियां
राजस्थान में बीजेपी सरकार का ढाई साल का कार्यकाल बीत चुका है, लेकिन अभी भी कई महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियां अभी बाकी है। इनमें 52 से अधिक प्रमुख आयोग बोर्ड और निगम है, जहां अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों के पद खाली हैं। जिसको लेकर लगातार नेताओं के नाम को लेकर कयास है। इनमें अभी तक सरकार ने 12 राजनीतिक नियुक्तियां ही दी है। शेष अभी बाकी हैं।
यह भी पढ़ें : जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी
इन राजनीति पदों पर होगी नियुक्ति
सरकार में जिन पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां होनी है। उनमें राजस्थान आवासन मंडल, राजस्थान राज्य बीज निगम, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट बोर्ड, शहरी सुधार न्यास पर्यटन एवं विकास से जुड़े विभिन्न निगम प्रमुख सामाजिक एवं कल्याणकारी आयोग, राज्य महिला आयोग, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, राजस्थान राज्य समाज कल्याण सहकार बोर्ड, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े आयोग विकास बोर्ड और समितियां, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति, डांग विकास समिति, बोर्ड मगरा विकास बोर्ड, राजस्थान फाउंडेशन धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएं समितियां, धार्मिक एवं संस्कृत संस्थाएं, राजस्थान वक्फ बोर्ड, राज्य हज कमेटी, विभिन्न सांस्कृतिक व कला अकादमी, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकायुक्त राज्य खेल परिषद समेत विभिन्न पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां दी जानी बाकी हैं।
जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






