CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया
जयपुर : राजस्थान में सीजेपी स्कूलों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। इसको लेकर सीजेपी के नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका प्रदेश की सरकारी स्कूलों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस बीच उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर कर सियासत में हलचल मचा दी है। यह वीडियो शेयर कर उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान पुलिस अब उनके घर पर निगरानी कर रही है। रांका ने कहा है कि अगर पुलिस चाहे, तो मुझे सीधे गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन जब तक राजस्थान के सभी स्कूल सही नहीं होंगे। हम नहीं रुकेंगे।
For the last 2 hours, Rajasthan police is surveilling every person going in and out of my house.
If @PoliceRajasthan wants, they can come and directly arrest me. But me and my team aren’t stopping till all the schools of Rajasthan are fixed 😎 pic.twitter.com/tbtcABCcMe
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 25, 2026
यह भी पढ़ें : डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही
रांका ने कहा, पुलिस मेरी निगरानी कर रही है
इसको लेकर सीजेपी नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका ने 25 अगस्त को 4 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके घर के बाहर कुछ पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके घर के बाहर राजस्थान पुलिस 2 घंटे से निगरानी कर रही है। उनके घर आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। रांका ने चुनौती देते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस अगर चाहे, तो मुझे गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं होंगे। तब तक वह और उनकी टीम नहीं रुकेगी।
यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा
आशुतोष रांका ने कहा, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सर पर कफन बांधा है pic.twitter.com/SIhS4fBWVw
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) August 25, 2026
अपने सर पर कफन बांध कर आया हूं
इधर, एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान आशुतोष रांका का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि इस देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने अपने सर पर कफन बांधा है। अगर उनकी जान भी चली जाए, तो यह कम होगी। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा व्यवस्था की लड़ाई लड़ रहा हूं, मुझे किसी बात का डर नहीं है। देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक हो जाए, देश के स्कूल ठीक हो जाए तो भी मेरी जान की कीमत कम है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की रिहाई को लेकर जुटे हजारों समर्थक, बांरा में प्रदर्शन कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
रांका के वीडियो शेयर करने के बाद हलचल
सोशल मीडिया पर आशुतोष रांका ने अपने घर के बाहर पुलिस के पहरे को लेकर जो वीडियो शेयर किया है, उसको लेकर हलचल मच गई है। सीजेपी समर्थक उसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इधर, इस वीडियो के बाद सियासी गलियारों में भी कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा हो रही है कि क्या अब आशुतोष रांका के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है या फिर कुछ और है? इसको लेकर चर्चा का बाजार शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला
डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही







