प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला
प्रतापगढ़ : राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां की हकीकत सरकार और शिक्षा विभाग पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। दरअसल, अरनोद उपखंड क्षेत्र में एक ऐसा स्कूल है, जहां जाने के लिए बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। बच्चे गहरे नाले को पार करने के लिए एक पेड़ के तने के सहारे पार करते हुए नजर आ रहे हैं। बच्चे इस तने का उपयोग पुलिया के रूप में कर रहे हैं। यह नजारा देकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरीके से बच्चों को पढ़ाई के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय
पेड़ के तने से पार कर रहे हैं विद्यार्थी
हैरान कर देने वाली यह तस्वीर प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र से सामने आई है, जहां चिकली और उदीया खेड़ी गांव में बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने के लिए एक पेड़ के तने का उपयोग करना पड़ रहा है। जिसे एक पुलिया के रूप में तैयार किया गया है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें कुछ बच्चे अपनी पीठ पर स्कूल बैग लेकर तने रूपी पुलिया से पानी का नाला पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर थोड़ी सी भी असावधानी हो तो यह बच्चे नाले में गिर सकते हैं और कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की रिहाई को लेकर जुटे हजारों समर्थक, बांरा में प्रदर्शन कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
20 सालों से लोग परेशान है
इधर, ग्रामीण बापू लाल ने बताया कि गांव में गहरा पानी का नाला है। जिस पार करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। 2016 में लोगों ने सरकार से इस पर पुलिया बनाने की मांग की, लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण ने बताया कि नाली के उस पार सरकारी स्कूल है, जहां पढ़ने के लिए 50 से 60 बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालते हुए पेड़ के तने के जरिए नाला पार करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि बारिश के दिनों में यह नाला उफान पर होता है। ऐसी स्थिति में बच्चों का नाला पार करना उनके लिए काफी खतरनाक है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण इस नाले पर पुलिया बनाने के लिए 20 सालों से मांग की जा रही है। बता दें कि प्रतापगढ़ से भजनलाल सरकार में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि उन्हें कई बार अवगत करवाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें : अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड
बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






