किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को बड़ा अपडेट
जयपुर : राजस्थान में एक बार फिर स्वाइन फ्लू वायरस की एंट्री सामने आई है। भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मीण स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाएं गए हैं। मंत्री के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में हलचल मच गई है। इधर, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उनका गहन निरीक्षण में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भर्ती किए जाने के बाद किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। इधर, उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर अब लोगों की दुआएं उठ गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की कई प्रतिक्रयाएं सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया
किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के मीडिया प्रभारी सतीश मीणा ने ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ को फोन पर बताया कि दो-तीन दिनों से कृषि मंत्री की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें लगातार खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। इसको लेकर जब उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल में चिकित्सक से परामर्श लिया, तो उन्होंने कृषि मंत्री से टेस्ट करवाने के लिए आग्रह किया। इसके बाद मंत्री ने मंगलवार सुबह 11 बजे कोविड और स्वाइन फ्लू को लेकर टेस्ट कराएं। इस टेस्ट की जांच के बाद कृषि मंत्री स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें शाम को तत्काल एसएमएस के आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही
मंत्री के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार
इधर, आईसीयू में कृषि मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर बराबर सघन निगरानी की जा रही है। इसके बाद बुधवार सुबह किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी तरह सुधार जारी रहा, तो संभवतः कृषि मंत्री को दो-तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इधर, किरोड़ी लाल मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने के बाद उनके समर्थकों में चिंता की लहर फैल गई हैं। उनके स्वास्थ्य की कामना को लेकर लाखों लोग दुआएं मांग रहे हैं। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित बीजेपी नेताओं और सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ्य को लेकर कामना की हैं।
यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा
स्वाइन फ्लू को लेकर रहे सावचेत
राजस्थान में स्वाइन फ्लू की दस्तक से चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर अब लोगों को सावचेत रहने की जरूरत है। स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षण सर्दी, जुकाम और मौसमी बुखार के होते हैं, लेकिन यदि इनमें लापरवाही बरती जाए, तो यह गंभीर हो सकते हैं। शुरुआत में दो-तीन दिन तक रोगी में जुखाम और खांसी के लक्षण रहते हैं और उसके बाद अचानक उसे तेज बुखार होने की शिकायत होती है। तेज ठंड लगना कंपकपीं होना भी इसका लक्षण है। इसके अलावा शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द भी होता है। 2 से 3 दिन तक इस तरह के लक्षण लगातार दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह लक्षण आगे स्वाइन फ्लू होने के भी हो सकते है।
यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला
CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






