टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर

टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीती रात फिर से तनाव देखने का मिला। इस दौरान पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में दो बाइक आपस में भिड़ गई। इसके बाद घटना को लेकर विवाद हो गया। तनाव की स्थिति के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता भी मौके पर भेजा गया। इधर, टोंक में इस विवाद की स्थिति होने के चलते शहर में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग

दो बाइक की भिड़ंत से हुआ विवाद

हैरान कर देने वाली यह घटना बीती देर रात की है, जो पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जानकारी के अनुसार काला बाबा क्षेत्र में दो बाइक आपस में भिड़ गई। इसके बाद घटना को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने के चलते वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस लाइन से जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया। इधर, घटनास्थल पर बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। घटना में दो जनों केे घायल होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार

लोगों का नॉनवेज की दुकान को लेकर विरोध

विवाद के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वहां नॉनवेज की दुकान का विरोध किया और उसे बंद कराने की मांग करने लगे। इस पर स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और समझाइश कर मामला शांत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नॉनवेज की दुकान पर असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं, जो आए दिन झगड़ा करने के लिए उतारू रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने नॉनवेज की इस दुकान को बंद किए जाने की मांग उठाई है। बता दें कि इससे पहले टोंक में कुणाल गुर्जर के सुसाइड कांड को लेकर पहले ही मामला गहराया हुआ है। इस मामले में समाज विशेष के एक परिवार पर कुणाल गुर्जर पर कथित धर्मांतरण और सुसाइड करने का दबाव डालने का आरोप है।

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!