चम्बल अभयारण्य में फिल्म शूटिंग पर बड़ा बवाल! इस पर क्या होगा बड़ा एक्शन
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर के राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य से एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग के लिए वन विभाग ने सिर्फ एक दिन की अनुमति दी, लेकिन आरोप है कि फिल्म यूनिट यहां कथित तौर पर पांच से छह दिनों तक शूटिंग की। लेकिन इसे रोकने के लिए विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में विभाग को लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है। सवाल उठता है कि आखिर किसकी शह से यह पूरा खेल हुआ? अब पूरे मामले में विभाग पर नियमों के उल्लंघन, विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी
1 दिन की अनुमति, कई दिनों तक हुई शूटिंग
यह मामला धौलपुर जिले के राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य से जुड़ा हुआ है, जहां गत मई माह में मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग की गई थी। इसको लेकर आरोप है कि विभागीय ने शूटिंग की अनुमति केवल एक दिन के लिए जारी की थी, जबकि शूटिंग कई दिनों तक जारी रही। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी फिल्मांकन के दौरान नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए गए।
यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला
अनुमति आदेश में हर चीजों को किया गया था क्लियर
विभाग की ओर से फिल्म के प्रोडक्शन को जो आदेश में अनुमति जारी किया गया था। उसमें विभाग ने सभी शर्तें रखी। आदेश के अनुसार 30 मई 2026 को एक दिन की अनुमति दी गई थी। इनमें कब से कब तक शूटिंग की जाएगी। कितने आदमी होंगे और कितने वाहन शूटिंग के दौरान अनुमत होंगे। इसके लिए विभाग ने प्रोडक्शन टीम को 1,22,334 रुपए एक दिन की शूटिंग की अनुमति शुल्क जमा करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मनमर्जी तरीके से आदेशों की अवहेलना करते हुए अभ्यारण क्षेत्र में 5 से 6 दिन तक शूटिंग की है। ऐसे में सवाल होता है कि विभाग की लापरवाही से राजकीय कोष लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है। इसका जिम्मेदार कौन है अब देखना होगा कि वन विभाग लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है?
यह भी पढ़ें : उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में
जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






