बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कलयुगी बेटे का दिल दहला देने वाला कारनामा सामने आया। वीडियो में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता को बड़ी ही बर्बरता से पीटता है। यहीं नहीं से जब बुजुर्ग ने घायल होकर गिर पड़ा, तो आरोपी उसे घसीटता हुआ घर के बाहर ले गया। यह पूरी घटना घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों में कलयुगी बेटी पर जमकर गुस्सा उबल रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं यह बेटा है या हैवान?
घटना का वीडियो देखने के लिए फेसबुक लिंक पर क्लिक कीजिए👇
https://www.facebook.com/share/1BihjWdqEk/
यह भी पढ़ें : उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में
बेरहमी से पीटा को पिता और घसीट कर बाहर निकाला
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सांगानेर के मारुति कॉलोनी की बताई गई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने धनपत ने अपने पिता आनंदीलाल के साथ यह रोंगटे खड़े कर देने वाले घटना को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 जून की है। वीडियो में एक व्यक्ति बाइक लेकर घर पहुंचता है। इस बीच पिता घर के मुख्य गेट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे आरोपी अपनी बाइक से टक्कर मारने का प्रयास करता है बाद में बुजुर्ग घर के भीतर चला जाता है। इस बीच बुजुर्ग और उसके बेटे के बीच विवाद शुरू होता है और आरोपी अपने पिता से मारपीट शुरू कर देता है। इस दौरान परिजन उसे छुड़ाने का प्रयास करते हैं लेकिन हैवान बना हुआ बेटा अपने पिता को बर्बरता से थप्पड़ लातों से पीटता हुआ नजर आया।
यह भी पढ़ें : लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात
ताबड़तोड़ थप्पड़ घुसो से घायल किया
घटना के सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति अपने पिता को बड़ी बेरहमी से थप्पड़ लाते घुसे बरसाते हुए नजर आया। अपने बेटे के तेज प्रहारों के कारण बुजुर्ग जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी कलयुगी बेटे का दिल नहीं भरा। वह उसे घसीटता हुआ घर के बाहर ले आया। वहां पर भी वह बुजुर्ग को झिंझोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना के शोर शराबे के कारण आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने भी इस घटना को देखा है। इधर, बताया जा रहा है कि बुजुर्ग और उसके कलयुगी बेटी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। इस विवाद से ही नाराज होकर उसने अपने पिता के साथ बर्बरता तक की। इस मामले में आरोपी धनपत को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया वहां से धनपत को जमानत मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया
उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






