लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात
जयपुर : राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस 27 जून को प्रदेश के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान पहली बार इस दिवस पर मुख्यमंत्री उद्योग और वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 13 करोड रुपए से अधिक के डमी चेक प्रदान करेंगे। यह चेक लाभार्थियों को ऋण, अनुदान और सब्सिडी तहत दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी सौंपेंगे।
यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला
13 करोड रुपए से अधिक के दिए जाएंगे चेक
राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पहली बार अंतर्राष्ट्रीय MSME के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। 13 करोड रुपए से अधिक के डमी चेक प्रदान की जाएंगे। इसके अलावा राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी ओडीपी, कॉफी टैबलेट बुक और रैंप पोर्टल का भी लॉन्च करेंगे। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के के बिश्नोई, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलम सक्सेना समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में
मुख्यमंत्री इन लाभार्थियों को भी करेंगे लाभान्वित
इस दौरान एक जिला एक उत्पाद नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत कलस्टर विकास योजना, रैम्प और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। साथ ही, रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। रेंटल पॉलिसी के तहत भी ऑफर लेटर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : खूंखार पैंथर का हमला! फिर पैंथर से मुकाबला कर युवकों ने यूं बचाई जान
बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






