कोटा में पाकिस्तान का ख़ौफनाक खेल! धर्मांतरण और डर्टी वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का दावा
कोटा/जयपुर : राजस्थान के कोटा में कथित तौर पर पाकिस्तान के कनेक्शन सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस दावे में धर्मांतरण और हिंदू देवी देवताओं के अपमान का वीडियो को लेकर एक युवक पर आरोप लगा है। इस घटना से बवाल शुरू हो गया है। इसको लेकर कोटा के उद्योग नगर पुलिस थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर यह मामला तूल पकड़ने लगा है। ऐसे में अब सवाल खड़ा हो गया है कि शिक्षा नगरी कोटा में लाखों की संख्या में नीट और JEE की तैयारी करने के लिए आने वाले बच्चे कितने सुरक्षित हैं। इस तरह के घिनौने षड्यंत्र में बच्चों का भविष्य कहां सुरक्षित रह सकता है? यह हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें : पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव
कथित पाकिस्तान कनेक्शन और धर्मांतरण का आरोप
राजस्थान के कोटा में यह हैरान कर देने वाला मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान से कनेक्शन जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। इसमें बताया गया है कि मोइन खान नाम का एक युवक जिस पर धर्मांतरण, हिंदू देवी देवताओं का अपमान, महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। यह आरोपी मोइन खान जो हिंदू महिलाओं और नाबालिक लड़कियों को टारगेट करता है। इस मामले में मोइन खान टेलीग्राम, स्नैपचैट, डिस्कार्ड जैसे प्लेटफार्म पर ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू नाबालिक लड़कियों और महिलाओं को धर्मांतरण के लिए टारगेट करना है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की ओर से दी गई शिकायत में दावा किया जा रहा है आरोपी के इन सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से पाकिस्तान से कनेक्शन है। हालांकि, उद्योग नगर थाना पुलिस ने धर्मांतरण के मामले की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : पचपदरा रिफाइनरी पर बड़ा अपडेट, जल्द प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ, जानिए कब
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भेज चुकी है जेल
इस मामले में उद्योग नगर थाना प्रभारी मांगीलाल ने न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ को बताया कि आरोपी युवक मनीष शर्मा है। जिसने मोइन खान नाम से फेक आईडी बनाकर टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैनल से जुड़ा हुआ था। जिसके माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो और फुटेज उसने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया। इसी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जो अभी जेल में है और मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी! रामकेश मीणा ने बताई बड़ी सच्चाई
आरोपी के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट बरामद
इस मामले को लेकर उद्योग नगर पुलिस थाने में गत 15 जून 2026 को बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोपी के खिलाफ शिकायत में दी गई। बताया कि आरोपी का आपत्तिजनक सोशल मीडिया चैनल के संपर्क है। इनके जरिए वह पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा हुआ है। शिकायत बताया कि आरोपी के फोन में कई शादीशुदा हिंदू महिलाओं के आपत्तिजनक जनक वीडियो, हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते हुए वीडियो मिले हैं। इस दौरान शिकायत में दावा किया कि आरोपी न केवल धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहा है बल्कि हिंदू महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को टारगेट कर रहा है।
पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






