खूंखार पैंथर का हमला! फिर पैंथर से मुकाबला कर युवकों ने यूं बचाई जान

खूंखार पैंथर का हमला! फिर पैंथर से मुकाबला कर युवकों ने यूं बचाई जान
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा के एक खेत में एक पैंथर ने दो युवकों पर कातिलाना हमला कर दिया। इस दौरान दोनों युवकों ने डटकर पैंथर का मुकाबला कर एक दूसरे की जान बचाई। दोनों युवकों के साहस को देखकर पैंथर पीठ दिखाकर भाग गया। यह घटना जब क्षेत्र में फैली, तो लोगों में सनसनी फैल गई। इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, वन विभाग को इस मामले की शिकायत दे दी गई है, जहां पैंथर को ट्रेस करने का काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

खेत से आ रहे दो युवकों पर पैंथर का हमला

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भीलवाड़ा के गंगापुर क्षेत्र में सामने आई है, जहां लखोला चौराहे के समीप खेत से दूध लेकर आ रहे दो युवकों पर एक खूंखार पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। इस सामने में एक युवक का चेहरा और कंधा जख्मी हो गया। अचानक हुए हमले से दोनों युवक हैरान रह गए। लेकिन उन्होंने बिना डरे पैंथर का मुकाबला किया। दोनों युवकों के साहस को देखकर पैंथर पीठ दिखाकर मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला

पैंथर से इलाके में फैली सनसनी मची

इस घटना में एक युवक बुरी तरह लहू लुहान हो गया। इसमें उसके चेहरे और कंधे पर पैंथर ने अपने पंजे से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। पैंथर के भाग जाने के बाद युवकों ने गांव में आकर इस घटना की जानकारी दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। इधर, वन विभाग की रेंजर गीता शर्मा और वनपाल नारायण सिंह चुंडावत के नेतृत्व में पैंथर को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर इलाके में पिंजरा लगाया जा रहा है। साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और अकेले बाहर नहीं जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में

लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!