पटवारी की लिस्ट में बीजेपी विधायक का ट्रांसफर! यह कैसा कारनामा
जयपुर : राजस्थान में विभिन्न विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर किए गए। इस दौरान 10 जुलाई तक ट्रांसफर किए जाने की अंतिम तारीख थी। इस बीच पटवारी की ट्रांसफर लिस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसको लेकर खुद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बीजेपी सरकार को जमकर आड़े हाथ दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर पटवारी की एक ट्रांसफर लिस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सरकार के मंत्री ने एक विधायक का ही ट्रांसफर कर दिया है। अब यह मामला सियासत और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। इधर इसको लेकर भजनलाल सरकार पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल
विधायक का ही कर दिया ट्रांसफर
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने सोशल मीडिया एक हैंडल से एक ट्रांसफर लिस्ट शेयर की है, जो पटवारी की बताई गई है। इसमें उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि ‘सरकारी कलम भी इशारा कर रही है…नाम नहीं, अब शासन बदलने का वक्त आ रहा है, ट्रांसफर पटवारी जी का होना था, मंत्री जी ने माननीय विधायक जी का ही ट्रांसफर कर दिया। और तो और, देवलोकगमन का भी ट्रांसफर नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री जी, वैसे अब जनता भाजपा का राजस्थान से ट्रांसफर करने के लिए तैयार बैठी है। चाहे आ जाओ कल ही पंचायती राज मैदान में।
यह भी पढ़ें : केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत
आखिर क्या है ट्रांसफर लिस्ट में
टीकाराम जूली की ओर से X हैंडल पर जारी ट्रांसफर लिस्ट, जिसमें एक भाजपा विधायक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह विधायक और कोई नहीं बीजेपी के दिग्गज और पूर्व मंत्री रह चुके दिवंगत दिगंबर सिंह के बेटे शैलेश सिंह है, जो डीग-कुम्हेर विधायक हैं। जिनका नाम पटवारी के ट्रांसफर लिस्ट में लिखा हुआ है। जिसमें उनका ट्रांसफर नवोड़ा का बेरा, पाटोदी जिला बालोतरा से डीग जिले के सोमगांव में किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि एक विधायक का पटवारी के तौर पर कैसे ट्रांसफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया
ट्रांसफर लिस्ट में विधायक का नाम से उठे सवाल
पटवारी की ट्रांसफर लिस्ट जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक पटवारी के नाम पर भाजपा विधायक शैलेश सिंह का नाम शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लिस्ट को लेकर अब सियासत और सोशल मीडिया पर भजनलाल सरकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में एक विधायक का नाम शामिल होना कहीं ना कहीं विभाग और राजस्व मंत्री की बड़ी लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है।
चाय की थड़ी के बाद किरोड़ी बाबा का नया अंदाज! कृषि मंत्री का वीडियो वायरल

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






