Weather News : प्रदेश में फिर बरसेगी भारी बारिश, लोगों के लिए खड़ी होगी मुसीबते, जानिए क्या रहेगा मौसम का मिजाज

Weather News : प्रदेश में फिर बरसेगी भारी बारिश, लोगों के लिए खड़ी होगी मुसीबते, जानिए क्या रहेगा मौसम का मिजाज
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में गुरुवार से मानसून फिर से जोर पकड़ने वाला है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर भारी बारिश के दौर से प्रदेश को गुजरना पड़ेगा। इस दौरान 10, 11 और 12 जुलाई को विभिन्न हिस्सों में अति वृष्टि की संभावना बताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने संबंधित प्रदेश के हिस्सों में लोगों को सावधानियां बरतने की हिदायत दी है।

तीन दिनों तक प्रदेश में रहेगा भारी वर्षा का जोर

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक फिर से गुरुवार से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके तहत पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12, 13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।

12 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर शुरू

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। वहीं बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अनुमान हैं कि 12 जुलाई से पश्चिम राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author