टोंक ACB का भीलवाड़ा में बड़ा एक्शन! रिश्वत के साथ पटवारी को दबोचा

टोंक ACB का भीलवाड़ा में बड़ा एक्शन! रिश्वत के साथ पटवारी को दबोचा
Spread the love

टोंक/भीलवाड़ा (रवि सैनी) : भीलवाड़ा के जहाजपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोंक टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान रिश्वत लेने के मामले में एक उंचा हल्का पटवारी भंवर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया है। पटवारी ने रिश्वत की यह राशि लेकर अपनी कार के डैश बॉक्स में छिपा दी। बाद में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि को बरामद कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त

₹20000 की रिश्वत के साथ दबोचा पटवारी को

टोंक एसीबी के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि इस कार्रवाई में जहाजपुर तहसील के उंचा हल्का पटवारी भंवर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी ने यह रिश्वत एक जमीन के मामले में डिक्री करने की एवज में मांगी थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि न्यायालय के फैसले की पालना में उसके पिता के पक्ष में जमीन की डिक्री करवाना चाहता था, लेकिन इस काम के लिए हल्का उंचा के पटवारी भंवर सिंह रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें : बेखौफ बदमाशों की फायरिंग से दहले लोग, CCTV में कैद हुई वारदात

रिश्वत लेने के बाद पटवारी ने कार के डैश बॉक्स में छुपाए

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया की कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी भंवर सिंह ने परिवादी को बीच रास्ते अपनी कार में बैठाया। पटवारी ने कार में ही रिश्वत की राशि ली और रिश्वत की राशि कार के डैश-बॉक्स में रखवाई। बाद में जैसे ही एसीबी को इशारा मिला। उन्होंने तत्काल पटवारी को दबोच लिया। इस दौरान कार की तलाशी में रिश्वत की राशि डैश बॉक्स में मिली। एसीबी की टीम ने राशि बरामद कर ली और पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पटवारी भंवर सिंह पुत्र नाथूसिंह मूल रूप से सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र के ग्राम गुनाठू का निवासी है। फिलहाल एसीबी की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा

DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,