उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से गंदी हरकत, लाइव स्ट्रीमिंग में मांगा ‘लिप किस’, 150 CCTV खंगाले, तब आरोपी अरेस्ट

उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से गंदी हरकत, लाइव स्ट्रीमिंग में मांगा ‘लिप किस’, 150 CCTV खंगाले, तब आरोपी अरेस्ट
Spread the love
Published: Tue, 17 Nov 2026 09:58 AM IST  |  Last Updated: Tue, 17 Nov 2026 01:41 PM IST

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। इसने एक बार फिर राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। विदेशी महिला यूटुबर की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक मनचले युवक ने लिप किस की मांग करते हुए अश्लील इशारे किए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ। इस घटना से काफी बवाल खड़ा हो गया। बाद में उदयपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को आरोपी को दबोचने में अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका। इधर, आरोपी युवक के माफी मांगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

यह भी पढ़ें : पाली अस्पताल में मरीज के पैरों पर चूहों का हमला! दोनों अंगूठे कुतरे, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

150 सीसीटीवी खंगाले, तब पकड़ा गया आरोपी

उदयपुर में विदेशी महिला पर्यटक के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इस मामले में उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुहन के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया। काफी मशक्कत करते हुए उदयपुर पुलिस ने डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाल डालें। इन फुटेज के आधार पर मिले इनपुट पर पुलिस ने सवीना निवासी अफताब उर्फ गबरू के रूप में युवक को ट्रेस किया और उसे दबोच लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक का एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह युवक कान पकड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। उसने भविष्य में इस प्रकार की गलत हरकत करने से तौबा की है। यह वीडियो उदयपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : धौलपुर में मतदान से पहले में चलीं गोलियां, युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, रातभर डटे रहे एसपी

विदेशी महिला से छेड़छाड़ का यह पूरा मामला

बता दें कि यह घटना 13 नवंबर की रात की बताई गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार उदयपुर के टाउन हॉल मैदान में एक मेले में थाई फ्रांसीसी मूल की यूट्यूबर जस्टकेथ घूमने आई, जहां आरोपी युवक आफताब ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बातचीत के बहाने विदेशी महिला से अश्लील हरकत की। साथ ही महिला से लिप किस की मांग कर डाली। यह वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग में रिकॉर्ड हो रहा था। बाद में जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो इसके व्यूज़ 50 लाख से अधिक हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : ‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video

IPS अमृता दुहन ने पहले भी खोला था ऐसा मामला

उदयपुर एसपी अमृता विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर पहले भी काफी अलर्ट रही हैं। आईपीएस अमृता दुहन इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में चर्चित रह चुकी हैं। जब वह वर्ष 2023 में जोधपुर में डीसीपी थी, तब 18 अप्रैल को एक दक्षिण कोरिया महिला यूट्यूबर के साथ ऐसी ही घटना सामने आई थी। तब भी विदेशी महिला का पीछा कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। जिसमें अमृता दुहन ने त्वरित कार्रवाई करवाते हुए घटना के अगले दिन आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने उदयपुर में इस तरह का यह दूसरा मामला खोला हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी

प्रदेश पहले भी शर्मसार हो चुका है ऐसी घटनाओं से

बता दें कि प्रदेश पहले विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं से शर्मसार हो चुका हैं। हाल ही में 29 सितंबर 2026 किशनगढ़-पुष्कर क्षेत्र में रील बना रही एक इजरायली महिला पर्यटक पर अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया था। इस मामले में चार आरोपियों को अजमेर पुलिस ने वीडियो सामने आने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 24 मार्च 2026 जयपुर में भी एक विदेशी महिला पर्यटक से धोखे से अपमानजनक शब्द बुलवाकर वीडियो बनाने वाले ऑटो चालक का वीडियो सामने आया। इस पर जयपुर पर्यटन पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की। इसी तरह 23 जून 2024 जयपुर के आमेर किले के पास विदेशी महिला पर्यटकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले एक युवक को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : ‘मां पापा की गोद में बैठती थी…’ राहुल गांधी के इस खुलासे पर शरमा गईं सोनिया गांधी, मंच पर छूट पड़ी हंसी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live