पाली अस्पताल में मरीज के पैरों पर चूहों का हमला! दोनों अंगूठे कुतरे, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

पाली अस्पताल में मरीज के पैरों पर चूहों का हमला! दोनों अंगूठे कुतरे, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में
Spread the love
Published: Mon, 16 Nov 2026 10:50 AM IST

पाली : राजस्थान के पाली में मरीजो और उनके परिजनों को बेहद डराने वाला मामला सामने आया है, जहां पाली के जिला अस्पताल में चूहों ने मरीजों के पैर कुतर दिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा हैं। यह मरीज पाली जिला अस्पताल के बांगड़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है, जहां मरीज के दोनों पैरों के अंगूठे चूहे ने कुतर दिए। इनसे खून निकल गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पाली चिकित्सा विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : धौलपुर में मतदान से पहले में चलीं गोलियां, युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, रातभर डटे रहे एसपी

मरीज के दोनों अंगूठे चूहे ने कुतर दिए, निकल गया खून

हैरान कर देने वाला यह मामला बांगड़ हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड का है, जहां क्षेत्र के जोजावर इलाके के रहने वाली मोती सिंह के साथ यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। पीड़ित ने बताया कि वह 7 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती है। उसे डायबिटीज की समस्या है। रात को एक चूहे ने उसके दोनों पैरों को काट लिया। दोनों अंगूठे कुतर दिए जाने से उनमें खून निकल रहा था। इसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी तरह एक महिला रोगी को भी रात में चूहे ने काट लिया।

यह भी पढ़ें : ‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video

पाली अस्पताल पर प्रशासन पर उठे सवाल

मरीज के अंगूठे को कुतरने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में रात के समय आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं। इसके चलते रोगियों और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना रहता है। इधर, अस्पताल प्रशासन का इस घटना पर कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए, रोगी के पास खाने की कोई चीज खुली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे चूहा आसपास मंडराते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चिकित्सा विभाग का यह जवाब गैर जिम्मेदाराना नहीं है? अस्पताल प्रशासन ने जिम्मेदारी लेने की अपेक्षा रोगियों के परिजनों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया। क्या इस जवाब से ही अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?

प्रदेश के अस्पतालों में चूहों का रहा आतंक, जानिए

बता दें कि इससे पहले भी अस्पतालों में चूहे के आंतक की घटनाए सामने आ चुकी हैं। इनमें जयपुर में (दिसंबर 2024) को स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 10 वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्चे का अंगूठा चूहे ने काटा। जिसके बाद संक्रमण से उसकी मौत हो गई थी। इसकी तरह जोधपुर (जुलाई 2023) में एमडीएम अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती चार मरीजों के पैर चूहों ने कुतरे। कोटा (मई 2022) में भी एमबीएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती लकवाग्रस्त महिला की पलकों को चूहों ने काटा। यहीं नहीं ब्यावर, अजमेर (2012) में अमृत कौर अस्पताल में बाहर रखे महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। जिस पर काफी हंगामा हुआ, फिर सरकार को मुआवजा भी देना पड़ा।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live