देवली में मछली के बाद गांजा की तस्करी! हाईवे पर नाकाबंदी में युवकों से मिले धारदार हथियार, जानिए उनके मंसूबे

देवली में मछली के बाद गांजा की तस्करी! हाईवे पर नाकाबंदी में युवकों से मिले धारदार हथियार, जानिए उनके मंसूबे
Spread the love
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:27 PM IST

टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ ले जाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास धारदार चाकू और गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा 1 किलो 950 ग्राम था। यह कार्रवाई डीएसपी कार्यालय के पास की गई नाकाबंदी में सामने आई। इधर, आरोपियों से मिले धारदार हथियार के बाद पुलिस उनके मंसूबों को जानने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 500 किलो मृत मछलियों की तस्करी के बड़े मामला का खुुलासा किया था।

यह भी पढ़ें : पाली अस्पताल में मरीज के पैरों पर चूहों का हमला! दोनों अंगूठे कुतरे, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

दोनों युवकों केे पास चाकू के साथ मिला गांजा

देवली थाना पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर देवली डीएसपी कार्यालय के समीप बीती रात पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस को मादक पदार्थ ले जाने के इनपुट मिले। इस पर एक बाइक पर सवार तोशिफ पुत्र गुलशेर अब्बासी और समद उर्फ सुल्तान निवासी गड्ढा पाहलिया थाना कोतवाली टोंक को पकड़ लिया, जहां उनके कब्जे से पुलिस को गांजा और एक धारदार चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी युवक संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : धौलपुर में मतदान से पहले में चलीं गोलियां, युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, रातभर डटे रहे एसपी

टोंक में बेची जानी थी गांजा

इधर, आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आया कि आरोपियों ने यह गांजा बूंदी के सादाब उर्फ दादू फकीर से खरीदा। जिसे अब वह टोंक में कोतवाली थाना क्षेत्र के किसी मुन्ना उर्फ शाहिद मुसलमान को बेचने जा रहे थे। वहीं चाकू मिलने के बाद पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ करते हुए उनके मंसूबे को जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपियों से और भी कई मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई सत्यनारायण, मोहम्मद, इस्माइल, रामकिशन, हुकुम नाथ और पुलिस जीप चालक प्रभु लाल पुलिसकर्मी शामिल थे। बता दें कि 13 नवम्बर को पुलिस बीसलपुर बांध क्षेत्र से 500 किलो मृृत मछलियों को अवैद्य तरीके से तस्करी करने के मामले का बड़ा खुलासा किया था।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live