धौलपुर में मतदान से पहले में चलीं गोलियां, युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, रातभर डटे रहे एसपी

धौलपुर में मतदान से पहले में चलीं गोलियां, युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, रातभर डटे रहे एसपी
Spread the love
Published: Mon, 16 Nov 2026 08:30 AM IST

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में मतदान से पहले बीती देर रात मारपीट और फायरिंग की घटन ने जमकर हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, दो पक्षों में हुए विवाद के बाद यह फायरिंग की घटना हुई। घटना से बरौली गांव में तनाव हो गया। सूचना पर धौलपुर एसपी विकास सांगवान समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की।

यह भी पढ़ें : ‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video

मतदान से पहले हिंसक रूप, फायरिंग में एक जाने की मौत

धौलपुर में 16 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों में फायरिंग और मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल हो गया। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मोर्चा संभाला। बता दें कि 16 नवंबर को बरौली में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान होना है। उससे पहले तनाव की इस घटना ने लोगों में हडकम्प पैदा कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!

एसपी ने मोर्चा संभाल, परिजनों को शांत किया

बरौली गांव में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हुई। इस घटना से पीड़ित परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को रखकर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इस पर धौलपुर के एसपी विकास सांगवान पुलिस अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां देर रात परिजनों को समझाइश का दौर शुरू हुआ। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद परिजन राजी हुए। उन्हें एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरने से उठे। बाद में पुलिस ने डेड बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा जाएगा। इधर, घटना के बाद धौलपुर एसपी ने फायरिंग की घटना में आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया हैं। एसपी खुद इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live