‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video

धौलपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव जारी हैं। इस बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से शेयर किया जा रहा है। दरअसल, आयुक्त राजेश्वर सिंह शनिवार को धौलपुर जिले में पंचायत राज चुनाव के निरीक्षण के लिए गए, जहां ग्राम विकास अधिकारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त गुस्से में नजर आए। वीडियो में आयुक्त ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि ‘अभी सस्पेंड करके घर बैठा दूंगा। मालिक बने बैठे हो क्या’? यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?
राज्य निर्वाचन आयुक्त का दिखा तीखा अंदाज
जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह पंचायत राज चुनाव के निरीक्षण के लिए गए, जहां धौलपुर का यह वीडियो बताया जा रहा है। इस दौरान आयुक्त धौलपुर जिले के दिहोली मतदान केंद्र पहुंचे, जहां सामने आया कि मतदान केंद्र पर टॉयलेट के तले लगे हुए थे। जिसके कारण मतदान कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर आयुक्त ने वहां के संबंधित ग्राम विकास अधिकारी बृजमोहन को फोन लगाया और जमकर फटकार लगाई।
यह भी पढ़ें : ‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!
अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा
दरअसल, ग्राम विकास अधिकारी बृजमोहन मौके से नदारद थे। जब आयुक्त को मतदान कर्मियों ने बताया कि टॉयलेट पर ताले लगे हुए हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सुनकर आयुक्त नाराज हो गए और उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को फोन लगाकर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ‘क्या मालिक बने बैठे हो, अभी सस्पेंड करके घर बैठा दूंगा’। तुम अगर व्यवस्था नहीं करोगे, तो तुम्हारी आलोचना होगी। आयुक्त ने कहा कि पहले तो तुम यहां आओ फिर बात करते हैं, तुम्हें अभी सस्पेंड कर रहा हूं, तुम यहां बदतमीजी भी कर रहे हो।’ आयुक्त ने नायला मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां गंदगी के कारण आयुक्त नाराज हो गए। वहां गद्दे गंदे मिले, जिनका उन्होंने जल्द बदलने की निर्देश दिए।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



