श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी

श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी
Spread the love
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:38 PM IST  |  Last Updated: Tue, 17 Nov 2026 03:39 PM IST

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट मामले में एटीएस की टीम ने पंजाब के एक युवक और युुवती को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच में अब कई चौकाने वाले वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच बम ब्लास्ट करने से कुछ देर पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक देवेंद्र सिंह और महक दीप कौर एक चाय की दुकान पर नशा करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों दुकान पर सिगरेट पीकर धुएं का छल्ला उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे जैसे पुलिस की जांच अब आगे बढ़ रही है, वैसे ही धीरे-धीरे इस मामले की परतें खुलने लगी है।

यह भी पढ़ें : ‘मां पापा की गोद में बैठती थी…’ राहुल गांधी के इस खुलासे पर शरमा गईं सोनिया गांधी, मंच पर छूट पड़ी हंसी

धुएं का छल्ला उड़ते हुए दिखाई महक और देवेंद्र

बीते दिनों श्रीगंगानगर जिले में रामसिंहपुर 50 जीबी रेलवे पटरी पर एक ब्लास्ट की घटना हुई। इस मामले में एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पंजाब के देवेंद्र और महक दीप कौर को गिरफ्तार किया। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वह ब्लास्ट करने से पहले का हैै। जहां रामसा पीर नाम की एक दुकान पर देवेंद्र और महक दोनों दिखाई देते है। दोनों सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का किसी ने अपने मोबाइल फोन के जरिए वीडियो बना लिया। यह वीडियो चोरी छुपे बनाया गया, क्योंकि इसमें वीडियो का फ्रेम आड़ा तिरछा दिखाई दे रहा है। जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि यह वीडियो किसी ने छुप कर बनाया है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच को यह महत्वपूर्ण इनपुट मिला है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से गंदी हरकत, लाइव स्ट्रीमिंग में मांगा ‘लिप किस’, 150 CCTV खंगाले, तब आरोपी अरेस्ट

सीन रिक्रिएट के दौरान 2 बम मिले

इधर, पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इसमें पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से महज 200 मीटर की दूरी पर दो और संदिग्ध बम बरामद किए हैं। इनमें से एक बम सक्रिय मोड में था। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से डिफ्यूज किया गया। इस मामले में पुलिस देवेंद्र और महक के अलावा 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत मेें लिया है। जिनसे भी अलग-अलग जांच करते हुए राज उगलाने का प्रयास कर रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शाह और चाचा नाम के पाकिस्तानी हैंडलर्स ने महक दीप को प्यार के जाल, पैसों और विदेश में बसाने का लालच दिया था। इसी लालच में आकर उन्होंने इस वारदात अंजाम दिया था। इस दौरान देवेंद्र और महक को हवाला के जरिए पैसा दिया गया। घटना के एक दिन पहले दोनों ने वारदात से 10 किलोमीटर दूर पहले एक होटल में स्टे किया था।

यह भी पढ़ें : पाली अस्पताल में मरीज के पैरों पर चूहों का हमला! दोनों अंगूठे कुतरे, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

दोनों के परिजनों चौकाने वाले बयान सामने आएं

इधर, श्रीगंगानगर पटरी ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के परिजनों ने एक-दूसरे पर चौकाने वाले आरोप लगाते हुए खुलासे किए हैं। इस मामले में देवेंद्र की मां बलजीत कौर और चाची ने महकदीप कौर पर बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महकदीप ने प्यार, शादी और एक लाख रुपये का लालच देकर देवेंद्र को इस साजिश में शामिल किया। देवेंद्र घर से दिल्ली या अमृतसर जाने का बहाना बनाकर निकला था। इधर, महकदीप के पिता त्रिलोक सिंह और मां ने उसकी हरकतों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह किसी की नहीं सुनती थी और अपनी मर्जी से चलती थी। उन्होंने किसी भी आतंकी साजिश या पैसों की जानकारी का लेकर कहा उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत और सोनिया गांधी वायरल तस्वीर से हड़कंप, पूर्व CM बोले Fake हैं यह, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live