‘मां पापा की गोद में बैठती थी…’ राहुल गांधी के इस खुलासे पर शरमा गईं सोनिया गांधी, मंच पर छूट पड़ी हंसी

नई दिल्ली : देश में सोनिया गांधी की आत्मकथा की सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। इस बीच किताब को लेकर नई दिल्ली के एक होटल में आधिकारिक लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो राहुल गांधी के कारण काफी चर्चा में हैं। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, जिन्होंने अपने बचपन का एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया। हालांकि इस किस्से को सुनकर मंच पर बेटी सोनिया गांधी भी हैरान हो गई और थोड़ी असहज महसूस करने लगी। बाद में सोनिया गांधी भी राहुल की बात सुनकर हंस पड़ी। राहुल गांधी का यह किस्सा अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चा में है। वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी संख्या में देखा जा रहा है।
राहुल गांधी का रोचक किस्सा pic.twitter.com/B6zH7ZAn2m
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) November 17, 2026
यह भी पढ़ें : उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से गंदी हरकत, लाइव स्ट्रीमिंग में मांगा ‘लिप किस’, 150 CCTV खंगाले, तब आरोपी अरेस्ट
मेरी मां पापा की गोद में बैठा करती थी
सोनिया गांधी की आत्मकथा की किताब के लॉन्चिंग कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि हमारे घर खाना खाते समय, मां हमेशा पापा की गोद में बैठा करती थी। यह बात सुनते ही सोनिया गांधी मंच पर हैरान सी हो गई और कुछ शर्मीले अंदाज में दिखाई दी। राहुल आगे कहते हैं कि तब उन्हें लगा कि हर घर में शायद इस तरह का रिवाज है, लेकिन जब उन्होंने दोस्तों के घर जाकर उनको पूछा कि तुम्हारी मम्मी पापा की गोद में क्यों नहीं बेटी? यह सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग और खुद सोनिया गांधी भी हंस पड़ी। हालांकि राहुल गांधी का यह किस्सा मजाकिया अंदाज में था, लेकिन अब सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में यह किस्सा काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!
10 नवंबर को ही रिलीज हो चुकी थी किताब
बता दें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर किताब 10 नवंबर को ही रिलीज हो चुकी थी। यह किताब मार्केट और देश के बुक सेंटर में उपलब्ध हो चुकी थी। इस किताब में 544 पेज है। जिसमें सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ प्रेम, शादी, भारत में आने और सियासत के विभिन्न अनछूए किस्सों को बयान किया। यह किताब सियासत में काफी चर्चा में है। इधर, 16 नवंबर को इस किताब का आधिकारिक और औपचारिक विमोचन समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे
गर्लफ्रेंड को लेकर भी दिलचस्प किस्सा बताया
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक और बेहद दिलचस्प किस्सा बताया, जो भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि जब कैंब्रिज में थे, तो उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड एक रेस्टोरेंट में लेकर गई। यह वसर्टी रेस्टोरेंट वही है, जहां उनके माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी पहली बार मिले। राहुल ने आगे कहा कि उस रेस्टोरेंट का नाम सुनकर उनकी इच्छा हुई कि वह खुद उस रेस्टोरेंट को देखना चाहते थे, जहां उनके पापा और मम्मी पहली बार मिले। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि आप प्यार में पड़़ना चाहते, हो तो वसर्टी रेस्टोरेंट, जाएं लेकिन वहां कभी चिकन चास्सेर मत खाइए क्योंकि वह बहुत खराब है। इधर कार्यक्रम के बाद मीडिया ने राहुल गांधी से चुटकी लेते हुए गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो राहुल गांधी ने केवल मुस्काते हुए यह जवाब दिया कि अब वह केवल मेरी दोस्त है।
यह भी पढ़ें : ‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!
यह है सोनिया गांधी की किताब में
बता दें कि इन सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस किताब सोनिया गांधी ने बताया कि इटली में उनके बचपन और 1965 में कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात व प्रेम कहानी की जानकारी दी। इसमें उन्होंने शादी के बाद भारत आने, हिंदी व भारतीय संस्कृति को अपनाने और सास इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्तों को साझा किया है। इसके अलावा, पुस्तक में संजय गांधी के निधन, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं के गहरे सदमे, अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष बनने और 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने, पीएम मोदी, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह और विलासराव देशमुख जैसे नेताओं का भी जिक्र किया।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



