अशोक गहलोत और सोनिया गांधी वायरल तस्वीर से हड़कंप, पूर्व CM बोले Fake हैं यह, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

जयपुर : राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की एक तस्वीर को लेकर जमकर हलचल मची हुई है। इस तस्वीर में सोनिया गांधी और अशोक गहलोत एक साथ बुद्ध जैसी प्रतिमा का स्मृति चिन्ह पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने फेक बताई है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। ऐसे लोगों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इधर, गहलोत और सोनिया गांधी की वायरल हो रही यह फेक तस्वीर अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की यह तस्वीर वायरल की जा रही है। यह तस्वीर फेक है।
ऐसी झूठी तस्वीरें बनाना और फैलाना दंडनीय अपराध है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आप सभी… pic.twitter.com/x5gBgYylRb
— 49 Civil Lines (@49civillines) November 17, 2026
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी
गहलोत ने तस्वीर को बताया फेक
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @49civilines पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है, जो फेक है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस तस्वीर को फर्जी तरीके से बनाया गया है। उन्होंने इस तस्वीर को वायरल करने वाले और तस्वीर बनाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि इस तस्वीर को शेयर नहीं करें।
यह भी पढ़ें : ‘मां पापा की गोद में बैठती थी…’ राहुल गांधी के इस खुलासे पर शरमा गईं सोनिया गांधी, मंच पर छूट पड़ी हंसी
वायरल तस्वीर में क्या दिख रहा है?
सोशल मीडिया पर गहलोत और सोनिया गांधी की सामने आई तस्वीर को संभवत AI के जरिए तैयार किया गया है। इस फोटो को 16 नवंबर को दिल्ली में आयोजित सोनिया गांधी की आत्मकथा की किताब के लॉन्चिंग कार्यक्रम से जोड़कर पेश किया गया है। इस तस्वीर में गहलोत और सोनिया गांधी एक मूर्ति, जो बुद्ध जैसी दिखाई दे रही है, उस मूर्ति को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, गहलोत की ओर से इस तस्वीर को फेक बताने के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। वही इस तस्वीर को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!
सोनिया की किताब में गहलोत का किया गया था जिक्र
बता दें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा वाली किताब में राजस्थान से एकमात्र केवल अशोक गहलोत का ही जिक्र किया गया। इसको लेकर सियासत में काफी चर्चा रही। इसके अलावा दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर सोनिया गांधी और गहलोत की साथ की एक तस्वीर को लेकर सियासत में बड़ा संदेश माना गया। दोनों साथ दिखाई दिए। इसको लेकर राजनीतिक जानकार लोगों के कई तरह के कई कयास भी लगाए।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



