Tonk News : सेल्यूट बालूराम ! जान की बाजी देकर दो बच्चों को बचाया, मामला सुनकर आंखे हो जाएगी नम, जानिए हैरान भरी घटना

Tonk News : सेल्यूट बालूराम ! जान की बाजी देकर दो बच्चों को बचाया, मामला सुनकर आंखे हो जाएगी नम, जानिए हैरान भरी घटना
Spread the love

रवि सैनी

टोंक : राजस्थान के टोंक में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इसमें बनास नदी में नहाने उतरे दो बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरा एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। इससे पहले वृद्ध ने नदी में डूब रहे बच्चों को कुशल बचकर बाहर निकाल दिया, लेकिन काल ने उसे अपने क्रूर पंजो में दबोच लिया। सूचना पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची, जहां नदी में डूबे वृद्ध के शव को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इधर, वृद्ध के जान की बाजी लगाकर दोनों बच्चों को बचाने के परोपकार कार्य को लेकर बहादुरी को लेकर क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।

जान की बाजी लगाकर बच्चियों को बचाया वृद्ध ने

हैरान कर देने वाला यह हादसा टोंक जिले के मंडावर गांव में सामने आया, जहां रविवार सुबह गांव की दो बच्चे बनास नदी में नहाने के लिए उतरी। इस बीच नदी के तेज बहाव के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब गई। इस दौरान वहां मौजूद 65 वर्षीय वृद्ध बालू राम इसे देखकर तत्काल अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूद गया। इस दौरान उसने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बचाकर किनारे पहुंचा दिया, लेकिन इस बीच वह उनको बचाने के चक्कर में नदी में डूब गया।

वृद्ध की डूबने की घटना से गांव में मचा मातम

इस दौरान जब बच्चे नदी में डूबे और बचाने के लिए चिल्लाने लगी, तो बालू राम ने तुरंत बनास नदी में छ्लांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पानी के तेज बहाव से लड़ते हुए बालू राम ने दोनों बच्चों को निकाल कर किनारे तक पहुंचाया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वह उसे नदी में बह गया। इस बीच जैसे ही वृद्ध के अपनी जान पर खेल कर बच्चों को बचाने की घटना की सूचना लगी, तो गांव में मातम का माहौल हो गया।

For More Updates: TwitterFacebook

जेल में घुसा ‘साइलेंट किलर’ सांप, फिर मची गई खलबली…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author