Tonk News : वृद्ध की मौत पर सड़क पर 5 घण्टे जमकर बवाल, सड़क को कर दिया जाम, जानिए पूरा मामला
रवि सैनी
टोंक : राजस्थान के टोंक में 11 केवी बिजली की लाइन के करंट से कोतवाली थाना क्षेत्र मेें एक वृद्ध की मौत हो गई। इसको लेकर गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को जमकर बवाल किया। इस दौरान लोग ने धन्ना तलाई क्षेत्र में कृषि मंडी रोड पर जाम लगा कर धरने पर बैठ गए। साथ ही बिजली निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक जाम लगाए रखा।

सरकारी नौकरी और 50 लाख के मुआवजे की मांग पर बवाल
इधर, मृतक वृद्ध की मौत के बाद लोगों ने कृषि मंडी रोड़ पर एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपये देने की मांग की करने लगे। इस दौरान करीब 5 घंटे लोगों को जमकर बवाल जारी रहा। बाद मेें 1 बजे मृतक के परिजन राजी हुए। इस दौैरान मृतक के एक आश्रित को संविदा पर नौकरी, ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि दिलवाने और 11 केवी लाइन को हटाने के आश्वासन पर सहमति बनी। इस दौरान एसडीएम हुकमी चंद, डीएसपी राजेश विद्यार्थी, तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल, कोतवाल भंवर लाल वैष्णव समेत अधिकारी मौजूद थे। इधर, समाज सेवी अकबर खान ने पीड़ित परिवार को मौके पर जाकर 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

लोगों के बवाल को यहां रहा पूरा मामला
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रामापीर कॉलोनी में रहने वाले अल्लाहदिया (60) अपने मकान की छत से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतर रहा था। इस बीच वह छत के पास से निकल रही हाई टेंशन लाइन (11 केवी लाइन) के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख पुकार सुनकर तत्काल परिजन दौड़कर आएं। बाद में घायल को अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने से उसे जयपुर रैफर कर दिया, जहां उसने बीती रात दम तोड़ दिया।
For More Updates: Twitter | Facebook
चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर यात्रियों में मची खलबली

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






