1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना

1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना
Spread the love

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बस किराया विवाद को लेकर कंडक्टर और कुछ लोगों ने मिलकर एक 16 वर्षीय छात्र की बेरहमी से मारपीट की। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कंडक्टर और उसके साथियों ने लात घूसों से मारपीट करते हुए छात्र को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। लाठी डंडों से छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हनुमानगढ़ पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी

 

1 रुपए के विवाद को लेकर छात्र से बेरहमी से मारपीट

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात हनुमानगढ़ जिले के भादरा में सामने आई है, जो 8 मई की बताई जा रही है इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मलसीसर बस स्टैंड पर बस किराया विवाद को लेकर एक छात्र और कंडक्टर के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा महज एक रुपए को लेकर हुआ। इस पर कंडक्टर के साथी भगवाना राम ने पक्ष लिया। इस बात पर इतना विवाद हो गया कि भगवाना राम ने अपने साथियों को बुलवा लिया। इसके बाद छात्र रजत शर्मा के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की। छात्र लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा। इस मारपीट की इस घटना का वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद लोग पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर रहे है।

यह भी पढ़ें : बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

इधर, हमले में घायल हुए छात्र रजत शर्मा की हालत बेहद नाजुक है। इसके चलते उसे हिसार में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले को लेकर हनुमानगढ़ की एएसपी गीता चैधरी ने बताया कि यह घटना 16 साल के स्टूडेंट रजत शर्मा के साथ हुई। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें उनके नाम चुन्नीलाल, भगवाना राम और मानसिंह को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे

लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,