बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर दबंग बदमाशों की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तांडव मचाया। उन्होंने सेल्समैन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उसके साथ जमकर बेेरहमी से मारपीट की। बदमाशों में कर्मचारी से 2000 की नगदी भी छीन ली। साथ ही बदमाशों ने उसे काटकर फेंक देने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह बदमाश एक मारुति कार के जरिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : टीना डाबी के बाद चिन्मयी गोपाल छाई! टोंक पूर्व कलेक्टर का बाड़मेर में बड़ा एक्शन
बदमाशों ने सेल्समैन पर जानलेवा हमला
यह घटना 9 मई की रात की बताई जा रही है, जहां धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में सुंदर पेट्रोलियम सेंटर पर यह वारदात सामने आई। यह पूरी घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब एक सफेद रंग की मारुति का सीएनजी पेट्रोल पंप पर रुकी। इस बीच उसमें मौजूद करीब आधा दर्जन बदमाशों नेे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन धर्मेंद्र बघेल से सीएनजी मशीन का नोजल और पाइप छीन लिया। उसके सिर पर मारते हुए उसे घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने पाइप को फंदे की तरह सेल्समैन के गले में फंसा दिया। इसके बाद लात घुसों से उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान सेल्समैन के चिल्लाने पर अन्य कर्मचारी मौके पर पर आए, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग! बूंदी में पुलिस की तस्करों से मुठभेड, जानिए फिर
बदमाशों ने सेल्समैन से कहा, कहा काट कर फेंक देंगे
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान मारपीट करने के बाद बदमाशों ने सेल्समैन धर्मेंद्र की जेब से 2000 छीन लिए। इसके अलावा जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसको काटकर फेंक देंगे। इस बीच एक आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताया। इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक प्रशांत दीक्षित ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में लिया। इधर, पेट्रोल पंप संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस नेे मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : चालक के सिर में पेचकस घूसेड़ा! टोंक में वनकर्मियों पर आरोप
अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






