मां का दूध पिया तो गिरफ्तार कर बताओ! पूर्व मंत्री ने किसको दी चुनौती
झुंझुनू/जयपुर : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का हमेशा से विवादों से नाता रहा हैं। इसके कारण वह लगातार सियासत मेें चर्चा मेें रहते हैं। झुंझुनू ने एक विवादित दीवार गिराने के मामले को लेकर बीते दिनों जमकर बवाल हुआ। इस बीच उनका एक चुनौती देते हुए वीडियो वायरल हो रहा हैं। दरअसल, इस वीडियो में राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनू पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं, कह रहे हैं कि यदि मां का दूध पिया है, तो गिरफ्तार करके बताओ। पूरा राजस्थान धग धगाएगा। उनका यह बयान बीते दिनों झुंझुनू पुलिस के शहर कोतवाल के साथ हुई तीखीं नोंकझोंक से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का आंदोलन टला! टीना डाबी का फार्मूला सक्सेस, जानिए क्या
मां का दूध पिया तो गिरफ्तार करके दिखाओ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का यह वीडियो काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में खुले तौर पर गुढ़ा छाती ठोक कर कहते हैं कि यदि मां का दूध पिया है, तो गिरफ्तार करके बताओ। गु़ढ़ा ने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि पूरा राजस्थान धग-धगाएगा…. क्या समझ रखा है लोगों को… मुसलमान डर जाएंगे… लोगों को मुकदमा से डराते हो…. नहीं डरेंगे…. जान दे देंगे हम। 29 सेकंड का यह वीडियो अब सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़ें : 1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना
वीडियो को लेकर यह जुड़ा हुआ है विवाद
दरअसल, बीते दिनों झुंझुनू में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई हुई। इस दौरान हांडी शाह दरगाह क्षेत्र में एक दीवार गिरा दी गई। इसको लेकर झुंझुनू पुलिस और गुढ़ा के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान राजेंद्र गुढ़़ा ने शहर कोतवाल श्रवण कुमार नील पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया कि सीआई तेरी कब्र खुदेगी। इधर, शहर कोतवाल ने भी भ्रष्टाचार के आरोपों पर छाती ठोक कर जवाब दिया। इस घटना का पूरा वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। राजेंद्र गुढ़ा ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया था।
यह भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी
नरेश मीणा का आंदोलन टला! टीना डाबी का फार्मूला सक्सेस, जानिए क्या

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






