फिल्मी स्टाइल में फायरिंग! बूंदी में पुलिस की तस्करों से मुठभेड, जानिए फिर
हिंडोली/बूंदी (इस्लाम खान) : राजस्थान के बूंदी जिले में अपराधियों के जमकर हौंसले देखने को मिले। इस दौरान बीती रात हिंडोली थाना क्षेत्र में पुलिस और मादक पदार्थों के तस्करोें के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़ देखने को मिली। इस दौरान पुलिस और तस्करो के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना में हिंडोली थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी कुशल बच गए। फायरिंग करने के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें : चालक के सिर में पेचकस घूसेड़ा! टोंक में वनकर्मियों पर आरोप
पुलिस और तस्करों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग
हिंडोली के डीएसपी अजीत मेघवंशी ने बताया कि बीती रात 10 बजे के करीब हिंडोली थाना पुलिस को मखबिर के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई होने की सूचना मिली। इस पर हिंडोली थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस कर्मी और डीएसटी टीम के साथ हाईवे पर नाकाबंदी करने पहुंच गए। इस दौरान देर रात 2 बजे के करीब एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार वहां से निकलने लगी। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों़ ने अचानक पुलिस पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने भी तस्करों़ पर फायरिंग से जवाब दिया।
यह भी पढ़ें : CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल
स्कॉर्पियो कार छोड़कर तस्कर हुए फरार
इधर, पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर ब्राह्मणों की झोपड़ियां और टोकडा गांव के जंगलों की तरफ फरार हो गए। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। बाद में स्कॉर्पियो कार में सवार तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें 431 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके अलावा एक 12 बोर की बंदूक भी मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ, स्कॉर्पियो कार और बंदूक को जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा
पुलिस ने जंगल में चलाया सर्चिंग अभियान
इधर, जंगलों में तस्करों के फरार होने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया है, जो जंगल में सघन अभियान चला रहे हैं। वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि यह तस्कर चित्तौड़गढ़ के किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस जब्त किए गए कार के नंबर के आधार पर जांच करने में जुटी है। वहीं बूंदी एसपी ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
