स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’

स्कूलों में मीडिया की एंट्री रोक पर गरजे टीकाराम जूली, बोले- ‘हिम्मत हो तो सरकार रोककर बताए’
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नए आदेश को लेकर बवाल मचा हुआ हैै। इधर, कांग्रेस लगातार स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर भजनलाल सरकार को घेर रही है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बुधवार को तीखा हमला सामने आया। इसमें उन्होंने भजन लाल सरकार को सीधी चुनौती दी हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकारी स्कूलों में जाएंगे। साथ में उन्होंने मीडिया को भी इनवाइट करते हुए कहा कि हमारे साथ चलो किसी में हिम्मत है, तो फिर हमें रोक कर बताओ। टीकाराम जूली का मीडिया के पक्ष में यह बड़ा बयान है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात

हिम्मत है तो रोक कर बताओ

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नए आदेश को लेकर टीकाराम जूली बुधवार को काफी आक्रामक नजर आए। इस दौरान जूली ने बुधवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में शिक्षा मंत्री और सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने स्कूलों में मीडिया की एंट्री के रोक के आदेश पर सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हम सरकारी स्कूलों में जाएंगे। यही नहीं उन्होंने वहां मौजूद मीडिया के लोगों को इनवाइट करते हुए कहा कि आप हमारे साथ चलो, यदि किसी में हिम्मत है तो हमें रोक कर दिखाएं। जूली के इस बयान से सियासी हलचल मच गई हैं।

यह भी पढ़ें : बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला

क्या मीडिया अब वर्क फ्रॉम होम करेगी?

जूली ने आगे हमला करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों पर इस तरह का आदेश दिया जाना तानाशाही है और सरकार अपनी जवाब देही से बचना चाहती है। उन्होंने उनका कहा कि स्कूलें जनता की संपत्ति है। सरकार ने पहले जेडीए में मीडिया की रोक लगाई, उसके बाद सचिवालय में और अब सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि क्या अब मीडिया वर्क फ्रॉम होम करेगा? मीडिया को रोककर सरकार जवाब देने से बचना चाहती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मीडिया पर किसी भी तरह की रोक और पहरा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गहलोत-डोटासरा ने एक दूसरे को किया ‘इग्नोर’! हाथ मिलाया पर नजरें नही, वायरल वीडियो सुर्खियों में

शिक्षा मंत्री ने यह दिया था आदेश

बता दें कि अलवर में सीजेपी के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों को लेकर नया आदेश जारी किया। इसमें बाहरी व्यक्ति के प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी पर रोक लगा दी। साथ में यह भी निर्देश दिए कि इस आदेश की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस आदेश के विरोध की बाद मदन दिलावर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह आदेश मीडिया की एंट्री के खिलाफ नहीं है।

भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author