पुलिस से बचने के लिए कार 100 फीट गहरे कुंए में कूदा दी, हैरान कर देगा मामला

पुलिस से बचने के लिए कार 100 फीट गहरे कुंए में कूदा दी, हैरान कर देगा मामला
Spread the love

प्रतापगढ (दिलीप सेन) : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थो के तस्करों के साथ पुलिस से बचने के चक्कर में बड़ा हैरान करने वाला बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान रठांजना थाना क्षेत्र के थड़ा से लालपुरा मार्ग पर शुक्रवार देर अवैध डोडाचूरा से भरी कार लेकर जा रहे थी, तभी पुलिस उनका पीछा करती हुई, वहां आ धमकी। इस पर तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। इस बीच उनकी इस कोशिश में कार करीब 100 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। हालाकि चालक समेत लोगों घटना के कुएं से निकलकर फरार हो गए।

पुलिस से बचने के चक्कर मेें कुएं में गिर गई कार

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर रठांजना थाना पुलिस ने संदिग्ध कार का पीछा किया। पुलिस से बचने के दौरान कार अनियंत्रित होकर एक कुएं में गिर गई। यह कुआं करीब 100 फीट गहरा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जेसीबी और मोटर पंप की मदद से कुएं का पानी निकाला गया। इस दौरान शनिवार सुबह तक कार का कुछ हिस्सा नजर आने लगा। इसके बाद पुलिस ने कुएं से कई कट्टे डोडा चूरा से भरे हुए बाहर निकाल लिए।

करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला कार को

करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर 2 बजे क्रेन मशीन की सहायता से ग्रामीणों के सहयोग और थाना अधिकारी दीपक मेघवाल की मौजूदगी में कार को कुएं से बाहर निकाला गया। वाहन को बाहर निकालने पर उसमें अवैध डोडा चूरा भरा पाया गया, लेकिन चालक व अन्य कोई व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था। माना जा रहा है कि चालक व तस्कर कुएं में गिरने से पहले ही भाग निकले थे। यह 100 फीट गहरा कुआं सड़क से मात्र 25 फीट दूरी पर बिना मुंडेर बना हुआ था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने जब्त वाहन और डोडा चूरा को रठांजना थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author