भीषण हादसे में बोलेरो कार के ऐसे उड़े परखच्चे, रोंगटे खड़े हो जाएंगे
डीडवाना : राजस्थान के डीडवाना में शनिवार सुबह भीषण दर्दनाक हादसा सामने आया। इस दौरान रोडवेज बस और बोलेरो कार में जोरदार भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार सभी मृतक चुरू जिले के बताए जा रहे हैं। यह हादसा डीडवाना के जसवंतगढ़ के पास हुआ। इसमें कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भीषण हादसे में बोलेरो कार के उड़े परखच्चे
डीडवाना जिले में सुबह जसवंतगढ़ के समीप पर हुए हादसे ने सनसनी में फैला दी। बोलेरो कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो पुष्कर जा रहे थे। इस बीच जसवंतगढ़ के समय अचानक गोवंश आ गया, इसे बचाने के चक्कर में सीकर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण हुई कि इसमें बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जहां लोगों की मदद से मृतक के शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार किया गया। इधर, रेस्क्यू के दौरान तेज बारिश का दौर जारी था। इसके कारण बचाव कार्य में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिस पर पुलिस ने जाम खुलवाया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






