Rajasthan News : खूंखार मगरमच्छ को कंधे पर उठाने का रोमांचक वीडियो
खूंखार मगरमच्छ को जब बच्चों की तरह अपने कंधे पर उठाया, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
कोटा : राजस्थान के कोटा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा सामने आया है। इस दौरान कोटा संभाग में लगातार बारिश के कारण अब मगरमच्छ आवासीय क्षेत्र में निकलने लगे हैं। इस बीच इटावा इलाके के बंजारी गांव में एक मगरमच्छ आ गया। इस दौरान टीम के हयात खान ने इस मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसमें जो नजारा सामने आया, उसको देखकर एक बार आपके भी होश उड़ जाएंगे। रेस्क्यू करने के बाद हयात खान उर्फ टाइगर के नाम से फेमस ने मगरमच्छ को अपने कंधों पर बच्चों की भांति उठा लिया। बाद में इसे चंबल नदी में छोड़ा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चों के भांति कंधे पर उठा लिया मगरमच्छ को
चंबल नदी में पानी की लगातार आवक के चलते अब आएं दिन मगरमच्छ के लगातार के आबादी क्षेत्र में घुसने के कई मामले सामने आ रहे हैं। हैरान कर देने वाला यह घटना इटावा के बंजारी गांव की है, जहां एक मगरमच्छ स्कूल के नजदीक पहुंच गया। जिसकी लंबाई 5 से 6 फीट और उसका वजन करीब 50 किलो था। इस मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान बंजारी गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू करने पहुंचे हयात खान उर्फ टाइगर ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया। इसके बाद उसे बच्चों की तरह अपने कंधे पर लाद कर ले गए और उसे चंबल नदी में छोड़ दिया।
नजारा देखकर ग्रामीण भी हो गए हैरान
स्कूल के समीप मगरमच्छ को देखकर जब ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, तो रेस्क्यू टीम के साथ हयात खान मौके पर पहुंचे। इस दौरान मगरमच्छ नाले की ड्रेन में कूद गया और खेत में पहुंच गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद हयात खान ने अन्य साथियों की मदद से मगरमच्छ को अपने काबू में किया। इधर, मगरमच्छ को कंधे पर ले जाने का नजारा देखकर लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इसको लेकर लोग वीडियो बनाने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
For More News: Facebook | Twitter

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
