देवली वाइस चेयरमैन नेमीचंद जैन के आरोपों पर कजोड़ी देवी का करारा पलटवार, बोलीं- दलित हूं इसलिए अन्याय हो रहा

देवली वाइस चेयरमैन नेमीचंद जैन के आरोपों पर कजोड़ी देवी का करारा पलटवार, बोलीं- दलित हूं इसलिए अन्याय हो रहा
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली नगर पालिका में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के बीच आरोपों की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई। इधर, लाइट के टेंडर को लेकर पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन के लगाए गए आरोपों के बाद पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने भी जमकर पलटवार किया हैं। उन्होंने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि जिस टेंडर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह उनके कार्यकाल का नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह एक दलित महिला है, इसलिए उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने खुद को सही ठहराते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए तैयार है और अपना पूरा सहयोग देगी। इधर, पालिका अध्यक्ष के इस बयान के बाद शहर की सियासत में जमकर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल ने टोंक में कल्याण जी के दर्शन किए, फिर पंचायत राज को लेकर कार्यकताओं के साथ बनाया ‘सॉलिड प्लान’

दलित हूं, इसीलिए अन्याय किया जा रहा है

पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगे आरोपों को लेकर 6 घंटे बाद पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने पलटवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह एक दलित महिला हैं, इसलिए उनके साथ न्याय किया जा रहा है। उन्होंने अपने पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि किसी के बहकावे में आने के बजाय तथ्यों के आधार पर ही उनके लिए राय रखी जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि लाइट टेंडर को लेकर जो आरोप लगे हैं, इसको लेकर वह जांच एजेंसी के जरिए जांच करवाने को तैयार है। साथ ही उन्होंने इसमें पूरा सहयोग देने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें : देवली नगर पालिका में नई सरकार, लेकिन सवा महीने में ही विवाद! उपाध्यक्ष ने चेयरमैन पर उठाई उंगली

उनके कार्यकाल में नहीं हुआ टेंडर

इस दौरान अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने स्पष्ट किया कि जिस संबंधित कार्य का टेंडर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वह उनके निर्वाचन से पहले हुआ था। पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि न ही उनके कार्यकाल में इस संबंध में कार्यादेश जारी करवाया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने प्रकरण का अवलोकन किया। राज्य सरकार के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य मय सामग्री वार्षिक अनुबंध पर करवाने की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसके तहत नगर निगम अजमेर के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : कोटा में ट्रेफिक पुलिसकर्मी की दबंगई, बेल्ट निकालकर युवक को पीटने दौड़ा, भद्दी गालियां भी दी

पालिका उपाध्यक्ष ने टेंडर को लेकर उठाए थे बड़े सवाल

बता दें कि पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने बुधवार दोपहर अध्यक्ष के चेंबर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जहां उन्होंने मीडिया में लाइट टेंडर को लेकर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसमें उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से मार्च 2017 तक पालिका में लाइट के लिए ठेका दिया गया। जिसका सालाना बजट साढ़े 4 लाख का बजट था, लेकिन उस टेंडर को समाप्त कर एक नई शर्त के जरिए नया टेंडर, जिसमें बजट 48 लाख रुपए सालाना है। नेमीचंद जैन का दावा है कि इस टेंडर के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टेंडर बोर्ड की बैठक में निरस्त किए जाने के बाद भी पालिका अध्यक्ष की ओर से पार्षदों पर दबाव डालकर साइन करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे जनता और पालिका पर साढ़े 42 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ होगा।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author