IPS Rajesh Kumar Meena : थप्पड़ कांड के बाद टोंक जिले के इस यंग आईपीएस ने संभाली कमान, जानिए उनके बारे में कौन हैं, नए कप्तान

IPS Rajesh Kumar Meena : थप्पड़ कांड के बाद टोंक जिले के इस यंग आईपीएस ने संभाली कमान, जानिए उनके बारे में कौन हैं, नए कप्तान
Spread the love

मनीष बागड़ी/रवि सैनी

जयपुर/टोंक: राजस्थान में बीते साल उपचुनाव में ‘थप्पड़ कांड‘ के बाद सुर्खियों में आए आईपीएस विकास सांगवान के बाद अब नए टोंक एसपी के तौर पर राजेश कुमार मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया हैं। इस दौरान उनके टोंक पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने टोंक में उनका क्या एक्शन प्लान रहने वाला हैं। इसको लेकर मीडिया से साझा किया है। आईए जानते हैं, कौन है आईपीएस राजेश कुमार मीणा।

कौन हैं, आईपीएस राजेश कुमार

यंग आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार मीणा 2016 बैच के अधिकारी हैं। राजेश कुमार सवाई माधोपुर जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 590 सी रैंक हासिल की थी। आईपीएस राजेश कुमार सवाई माधोपुर के बामनवास के एक छोटे से जाहिरा गांव के निवासी है। इनके पिता राम सहाय मीणा सेना में कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता गृहणी है। वहीं आईपीएस राजेश कुमार मीणा इससे पहले डीग जिले की कमान संभाल चुके हैं। इससे पहले वह सीआईडी, सीबी जयपुर, पुलिस मुख्यालय और यातायात समेत विभिन्न सेवाएं दे चुके हैं।

संगठित प्लानिंग से अपराधियों पर करेंगे मार

इधर, टोंक के नए एसपी राजेश कुमार मीणा ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर पूरे जिले का फीडबैक लिया हैं। उन्होंने इस बात पर फोकस किया कि जिले में अपराध को कम करने के लिए पुलिस अधिकारी संगठित तौर पर एक प्लानिंग के जरिए अपराधियों पर नकेल कसेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में चाहे नशे का कारोबार हो, क्राइम हो या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां हो, उन पर सुनियोजित तरीके से लगाम लगाई जाएगी।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author