सरेआम पुलिसकर्मी को जमकर पीटा और हो गया फरार! पुलिसकर्मी बस देखते रह गए….

सरेआम पुलिसकर्मी को जमकर पीटा और हो गया फरार! पुलिसकर्मी बस देखते रह गए….
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में खाकी का रुतबा धूमिल होता हुआ नजर आया। इस दौरान दबंग स्कार्पियो कार चालक ने सरेआम गुण्डागर्दी दिखाई। यहीं उसकी कार हटाने के लिए कहने पर मुख्य बाजार पर वर्दी में तैनात ट्रैफिक कॉस्टेबल भागचन्द को जलील किया और जमकर मारपीट की। यहीं नहीं उसे धमकी देते हुए कहा नौकरी कि नौकरी करना सीखा दूंगा। हैरानी वाली बात है कि वह पुलिसकर्मी को पीटकर भाग गया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़ भी नहीं पाएं। यह घटना 18 अगस्त की बताई जा रही है। इसको लेकर पीड़ित पुलिसकर्मी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मेरी मर्जी होगी जहां गाड़ी खड़ी करूंगा: कार चालक

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने ब्लेक कलर की स्कार्पियो कार मेन रोड बस स्टैंड पर खड़ी कर दी। जिससे यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। इस पर ट्रैफिक कॉस्टेबल भागचन्द ने स्कार्पियो कार चालक को कार हटाने के लिए कहा। बार- बार कहने के बाद भी आरोपी ने कार नही हटाई और कार चालक आशु गौड़ गुस्से में कार से नीचे उतर कर पुलिसकर्मी से उलझ गया। आरोपी ने कहा कि मेरी मर्जी होगी, वही कार खड़ी करूँगा।

गाली गलौच कर सरेआम पीटा पुलिसकर्मी को पीटा

इस दौरान आरोपी ने कॉस्टेबल को गाली गलौच व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की। यहीं नहीं आरोपी की हिमाकत तो देखिएं उसने पुलिसकर्मी को धमकी दी कि तुझे नोकरी करना सीखा दूंगा। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने कॉस्टेबल भागचन्द को बचाया। इस बीच मौका पाकर कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। निवाई थाना पुलिस ने स्कार्पियो कार चालक आशु गोड के खिलाफ कॉस्टेबल के साथ वर्दी में मारपीट, राजकार्य में बाधा, गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दांे से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीओ निवाई मृत्युंजय मिश्रा कर रहे हैं।

For More Updates: TwitterFacebook

Latest News: नीले ड्रम में माफियाओं का यह कैसा खेल? जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author