चालक के सिर में पेचकस घूसेड़ा! टोंक में वनकर्मियों पर आरोप
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में वनकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। इस दौरान डिग्गी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर वनकर्मियों ने कोयले से भरी हुई पिकअप रोकी। उसके बाद उनकी पिकअप चालक से बहस हो गई। इसको लेकर आरोप है कि वन कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और 42000 छीन लिए लिए। यहीं नहीं पिकअप चालक ने यह भी आरोप लगाया कि वनकर्मियों ने लोहे के बड़े पेचकस से उसके सिर पर वार किया। इससे उसका सिर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इस मामले में कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार के साथ आकर डिग्गी पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट दी है। साथ ही कलेक्टर और एसपी को भी इस मामले में शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें : CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल

पिकअप चालक के सिर पर पेचकस से वार
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में बीती 5 मई का बताया जा रहा है, जहां कोयले से भरी हुई पिकअप जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर आ रही थी। इस दौरान देर रात वनकर्मियों ने पिकअप जीप को रुकवा लिया। पिकअप जीप चालक नवरत्न बागऱिया ने बताया कि उसने भीलवाड़ा के शाहपुरा एसडीएम की टीपी पर्ची दिखाई। इसके बावजूद भी मालपुरा के रेंजर और कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी जेब में रखे हुए 42000 निकाल लिए गए। साथ ही लोहे के पेचकस से उसके सिर पर वार किया, जिसे उसका सिर फट गया। वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। इस चोट में उसे चार टांके आए हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा
एसडीएम की टीपी पर्ची को ही बता दिया अवैध
पिकअप चालक नवरत्न बागरिया ने आरोप लगाया कि डिग्गी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर जब वन कर्मचारी और रेंजर ने उसे रोका, तो उसने बताया कि उसके पास शाहपुरा एसडीएम की टीपी वाली भर्ती है। इसे दिखाने के बावजूद भी वनकर्मियों ने इसे अवैध बताया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वनकर्मियों जबरन उसे अज्ञात स्थान पर लेकर गई। इस बीच पिकअप जीप संतुलित होकर पलट गई। जिससे वह पिकअप में सवार चालक व वनकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद वनकर्मी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : सीएम ने किया हैरान! जब वीरांगना को रातों रात बड़ी सौगात दे दी
पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इधर, पिकअप चालक नवरत्न बागरिया ने अपने परिजनों के साथ डिग्गी पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। उसके अलावा टोंक जिला कलेक्टर, एसपी को भी मामले की शिकायत दी है। इधर, वन विभाग रेंजर ने भी पिकअप जीप चालक नवरत्न बागरिया के खिलाफ अवैध कोयला परिवहन को लेकर मामला दर्ज करवाया है। इस संबंध में पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही जीप चालक की ओर से पेश की गई एसडीएम की टीपी पर्ची की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : युवकों से ताबड़तोड़ मारपीट! उदयपुर में CCTV फुटेज ने होश उड़ाए
CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






