कातिल पत्नी ने गला रेता चमड़ी उतार दी पति की, फिर जीजा के संग फरार

कातिल पत्नी ने गला रेता चमड़ी उतार दी पति की, फिर जीजा के संग फरार
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में नीले ड्रम के मर्डर कांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ। इससे पहले एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक कातिल पत्नी ने अपने जीजा के प्रेम के खातिर पति की खौफनाक हत्या कर दी। पत्नी ने अपने पति की इस कदर हत्या की। उसके चेहरे की चमड़ी उतरी हुई थी। गर्दन पर पत्नी ने गला रेत कर ऐसी दर्दनाक हत्या कर दी कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। इसके बाद महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई।

शव की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

हैरान कर देने वाली यह वारदात खैरथल तिजारा जिले की भिवानी इलाके में हुई, जहां संतरा कॉलोनी में एक कमरे में पुलिस को गला रेता हुई लहूलुहान लाश मिली। जिसके चेहरे की चमड़ी उतरी हुई थी। मृतक की शिनाख्त बिहार के जहाजपुर निवासी गुड्डू (35) के रूप में की गई। घटना के बाद से आरोपी की पत्नी मौके से फरार है। उसके साथ उसका जीजा भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मकान मालिक को झूठ बोलकर फरार हुई महिला

पुलिस ने बताया कि इस दौरान महिला वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कंबल से ओढ़ाकर चारपाई पर लेटा गई। इसके बाद उसने मकान मालिक से कहा कि उसका पति बीमार है और अस्पताल में भर्ती है, इसलिए वह वहां जा रही है। उसने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया। बाद में जब मकान मालिक को शक हुआ, तो उसने कमरे के दरवाजे के छेद में देखा, तो पलंग पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। इस पर उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कमरे का गेट खोलकर देखा, तो चारपाई पर लहू लुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था। इधर, पुलिस आरोपी महिला और उसके जीजा की तलाश कर रही है।

For More Updates: TwitterFacebook

 

Latest News: पति पत्नी के ख़ौफनाक झगड़े में देवदूत बना कांस्टेबल, सुनकर सेल्यूट करोगे आप

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!