Earthquake in Rajasthan : राजस्थान में आया भूकम्प! 10 सैकण्ड तक कांप गई धरती, जानिए किन जगहों पर रहा भूकम्प का असर

Earthquake in Rajasthan : राजस्थान में आया भूकम्प! 10 सैकण्ड तक कांप गई धरती, जानिए किन जगहों पर रहा भूकम्प का असर
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में गुरुवार को एक बार फिर धरती कांप गई। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 9 बजे हल्के भूकंप के झटके के एहसास किए गए। जयपुर, सीकर, झुंझुनू सहित क्षेत्रों में 10 सेकंड तक धरती में भूकंप के झटके के अहसास किए गए। इधर, मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु हरियाणा का झज्जर था, जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी सहित विभिन्न जिलों में भूकंप के झटके एहसास होने से लोगों में खलबली मच गई। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं पहुंची।

10 सेकंड तक धरती हिलने का हुआ एहसास

प्रदेश में राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनू समेत दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर लोगों ने भूकंप का एहसास किया। इस बीच 10 सेकंड तक धरती हिलती रही। भूकंप के झटकों के बीच लोगों को कंपन का एहसास हुआ, तो तत्काल लोग घरों से बाहर भागे। इस दौरान लोग एक-दूसरे से भी यही पूछते नजर आए कि, क्या उन्हें भी भूकंप का एहसास हुआ है? हालांकि भूकंप की गति कम होने के कारण किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई।

इससे पहले फरवरी में भी आ चुके हैं भूकंप के झटके

बता दे कि बीते 2 फरवरी को बीकानेर जिले में भी भूकंप के झटके एहसास किए गए, जहां भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसी तरह 13 फरवरी को जालौर में भूकंप के झटके आए, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। इस बीच सिरोही में भी तीन से चार सेकेंड तक कंपन महसूस किया गया।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author