सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक! देखकर चौक गए लोग
दौसा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 607.66 करोड रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया और लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया, जब सीएम ने दौसा के बांदीकुई में विभिन्न विकास कार्यों के लिए घोषणाओं झड़ी लगा दी, वहां के भाजपा विधायक भागचंद टांकडा भावुक हो गए और मंच बैठे विधायक टांकड़ा अपनी कुर्सी से उठे और सीएम के सामने दंडवत हो गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी ने एंबुलेस का किया एस्काॅर्ट! लोग तारीफ कर बोले, वाह! मंत्रीजी
सीएम भजनलाल के सामने दंडवत हो गए विधायक
दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों को कई बड़ी सौगातें दी। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरान मंच पर उन्होंने बांदीकुई के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस पर जब सीएम भजनलाल ने बांदीकुई के विधायक का नाम लेकर जिक्र किया। इस पर बीजेपी विधायक भागचंद टंकड़ा भावुक हो गए और कुर्सी पर बैठे ही हाथ जोड़ लिए। इसके बाद सीएम का धन्यवाद करने के लिए उनके पास पहुंच गए और उन्होंने दंडवत करते हुए सीएम को प्रणाम किया। इस पर सीएम भी उन्हें उठाते हुए मुस्कुराने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, सियासी गलियारों में इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी के बंगले में खूंखार कोबरा! फिर मच गई अफरा-तफरी
सीएम ने बांदीकुई के लिए यह की बड़ी घोषणाएं की
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में दौसा जिले को कई बड़ी सौगाते दी। साथ ही बांदीकुई के लिए कई बड़ी घोेषणाएं भी की। इनमें बांदीकुई के आगरा रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने, पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से करने, बसवा और बांदीकुई में सीवरेज सिस्टम के लिए घोषणा की। इसके अलावा बांदीकुई को रामसेतु लिंक परियोजना से भी जोड़ने का आश्वासन दिया। जिससे बांदीकुई में पेयजल के लिए लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : अब महिला को नही होगा कोई डर! जान लीजिए भजनलाल सरकार का यह प्लान
मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी ने एंबुलेस का किया एस्काॅर्ट! लोग तारीफ कर बोले, वाह! मंत्रीजी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






