शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर

शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति जाना आपको भारी पड़ सकता है। अब बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत अब स्कूल में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों का स्कूल में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। शिक्षा विभाग के इस आदेश को लेकर अब विवाद खड़ा होने लगा है। इसको लेकर कांग्रेस से लेकर सोशल मीडिया पर इस आदेश की आलोचना की जा रही है।

शिक्षा विभाग आदेश

शिक्षा विभाग ने जारी किए यह प्रमुख निर्देश और कड़े नियम

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेशों में अब स्कूल परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक आने वाले व्यक्ति को विजिटर रजिस्टर में अपनी एंट्री करनी होगी। संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल अधिकृत शासकीय अधिकारियों को ही छूट रहेगी। प्रधानाचार्य, शिक्षक या अधिकृत अधिकारी के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान या शौचालय में प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा बिना लिखित अनुमति के विद्यार्थियों, शिक्षकों या स्कूल गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साक्षात्कार, ऑडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी का ऐसा संग्रह या प्रसार न हो, जिससे उनकी निजता या गरिमा प्रभावित हो।

उल्लंघन करने पर होगी बड़ी कार्रवाई

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने बताया कि उपरोक्त आदेशों की अवेहलना करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना दी जाएं। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के इस आदेश से सियासी पारा चढ़ा

शिक्षा विभाग के इस आदेश को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि बीते दिनों अलवर के जोधावास में सीजेपी ने जमकर बवाल किया था। हालांकि सरकार ने स्कूल को लेकर सीजेपी की सारी मांगे मान ली थी। इस दौरान सीजेपी ने शिक्षा मदन दिलावर को बड़ी चुनौती दी थी। इसके बाद ही जवाब में आदेश को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सीजेपी अब फिर से कोई आंदोलन नहीं कर सके, इसलिए यह आदेश दिया है। इधर, सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस आदेश के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। इसमें उन्होंने लिखा कि मदन दिलावर जी या तो राजस्थान के सभी जर्जर स्कूल ठीक करवा दीजिए, नहीं तो हम पर एडवांस में एफआईआर दर्ज करवा दीजिए, लेकिन जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते हम तब तक स्कूलों का निरीक्षण नहीं रोकेंगे। आप हमें एडवांस में गिरफ्तार भी करवा सकते हैं, आपकी सरकार है, आपकी पुलिस है।

“पहले मैं रील बनाऊंगा” की जिद! नाबालिग ने अपने दोस्त की हत्या की

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,