Bisalpur Dam : जयपुर की लाइफ लाइन फिर रिचार्ज होना शुरू, बीसलपुर में बढ़ गई पानी आवक, जानिए बीसलपुर बांध की लेटेस्ट खबर

Bisalpur Dam : जयपुर की लाइफ लाइन फिर रिचार्ज होना शुरू, बीसलपुर में बढ़ गई पानी आवक, जानिए बीसलपुर बांध की लेटेस्ट खबर
Spread the love

रवि सैनी

टोंक : राजस्थान में मानसून सक्रिय होने के साथ राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में फिर से पानी की आवक शुरू हो गई है। बीसलपुर बांध का जल स्तर 314 के पार हो चुका है। ऐसी स्थिति में बांध की अप स्ट्रीम मेें बनास का पानी हिलौरे मारने लगा है। इधर, बीसलपुर बांध में सोमवार दोपहर 2 बजे जल स्तर 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया। वहीं बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश का दौरा चलने से बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है।

सुबह से लेकर अब तक 2 सेंटीमीटर पानी की हुई आवक

बीसलपुर बांध का जल स्तर 314 के पार होने के बाद अब अपस्ट्रीम में बनास का फैलाव चैड़ा हो गया है। इस कारण अब बांध में धीमी रफ्तार से जल स्तर उपर चढ़ेगा। इधर, कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे जलस्तर 314.03 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था। वहीं कैचमेंट एरिया में बारिश का पानी आने के बाद दोपहर 2 बजे यह जलस्तर 314.05 तक पहुंच गया है। इधर, पानी की आवक की बात करें तो त्रिवेणी पुलिया पर बनास नदी का गेज 2.80 मीटर चल रहा है। बता दंे कि बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author