Bisalpur Dam : जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से फिर आई खुशखबरी, पानी की आवक के बाद तेजी से बढ़ा जल स्तर, जानिए लेटेस्ट खबर

Bisalpur Dam : जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से फिर आई खुशखबरी, पानी की आवक के बाद तेजी से बढ़ा जल स्तर, जानिए लेटेस्ट खबर
Spread the love

टोंक : राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में मानसून के सक्रिय होने के साथ अब पानी की तेजी से आवक हो लगी है। इस दौरान शनिवार के आंकड़ों पर नजर डाल जाए तो सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बीसलपुर बांध में 14 सेंटीमीटर पानी की आवके हुई है। जो बड़ी खुश खबरी हैं। इधर, बांध कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश का दौर जारी है। साथ ही इन क्षेत्रों के बांध के भर जाने के बाद उनका अधिशेष पानी बनास नदी में लगातार आ रहा है। वहीं त्रिवेणी पुलिस पर बनास का गेज 3.60 मीटर चल रहा है।

शनिवार को बांध में हुई 14 सेंटीमीटर पानी की आवक

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया चित्तौड़, भीलवाड़ा और ऊपर माल समेत स्थानों में बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते वहां के करीब सभी बांध भर चुके हैं। इसके चलते उन बांधों से ओवर फ्लो होने वाला पानी अब बीसलपुर बांध की तरफ आ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले, तो बांध में 14 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई। इससे पहले शनिवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.51 आरएल मीटर था, जो रात 8 बजे बढ़कर 314.65 आर एल मी हो गया है। बता दें कि बांध अब पूर्ण भराव क्षमता में एक मीटर से कम खाली रह गया है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author