टोंक जिला प्रमुख: क्या इस बार भी चलेगा Gen Z फॉर्मूला? इन उम्मीदवारों की लग सकती है लॉटरी, जानिए सचिन पायलट का क्या होगा रुख!
✍🏻 मनीष बागड़ी
टोंक : राजस्थान के टोंक में जिला प्रमुख के दावेदारों को लेकर कई समीकरणें देखने को मिल रही है। हालांकि बीते नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट की सहमति से उम्मीदवार मयंक गोयल को सभापति बनाया गया। इस बीच अब जिला प्रमुख को लेकर भी चर्चा हो रही है कि सचिन पायलट जिला प्रमुख के लिए भी क्या यही फार्मूला अपनाएंगे, क्योंकि पायलट हमेशा युवा नेताओं को आगे लाने की बात उठाते रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस की तरफ से पांच Gen Z उम्मीदवार विजयी रहे हैं। क्या उनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है, यदि हां तो इन युवाओं में से किसी एक की लॉटरी लग सकती है।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में एडवेंचर के नाम पर दर्दनाक हादसा! पैरामोटर के पंखे में कटा महिला का हाथ, वीडियो सामने आया
क्या जिला प्रमुख भी होगा Gen Z उम्मीदवार?
नगर निकाय चुनाव में सचिन पायलट ने साबित कर दिया था कि वह युवाओं नेताओं को आगे लाने के पक्षधर है। इसको लेकर उन्होंने सबको चौंकाते हुए नए चेहरे के तौर पर 24 साल के मयंक गोयल को नगर सभापति बनाया। इस बीच अब टोंक जिला प्रमुख को लेकर भी कुछ इसी तरह की चर्चाएं शुरू हो रही है। हाल ही में हुए चुनाव के चलते पांच ऐसे उम्मीदवार है। जिनकी उम्र 23 से 29 साल के बीच है, यदि नगर निकाय वाला फॉर्मूला यहां भी लागू हुआ, तो इन पांच Gen Z उम्मीदवारों में से किसी एक का भाग्य खुल सकता है।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?
कौन है, वह Gen Z पांच उम्मीदवार
20 नवंबर को टोंक जिला परिषद की मतगणना में कांग्रेस की 25 सीटों में से पांच सीटों पर कांग्रेस के जैन जी उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इनमें वार्ड नंबर 11 से विशाल मीणा उम्र 24, वार्ड नंबर 20 से सुमन महुल्या उम्र 24, वार्ड नंबर 26 से कर्मा चौधरी उम्र 28, वार्ड नंबर 5 से एकता चौधरी उम्र 29 और वार्ड नंबर 18 से दीपेंद्र सिंह चौधरी 29 वर्ष चुनाव जीते हैं। यदि नगर निकाय वाला फार्मूला फिर से लागू हुुआ तो इन पांच Gen Z उम्मीदवारों मे से किसी एक के सिर पर जिला प्रमुख का ताज सज सकता हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव
अभी तक अलका और सुषमा बैरवा के नाम की चर्चा
टोंक जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस में दो दिग्गज परिवारों के सदस्यों के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इनमें निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा है। जबकि दूसरी निवाई की पूर्व प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा की बेटी अलका बैरवा है। इन दोनों ही नाम को लेकर नए जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस की तरफ से कौन अधिकृत उम्मीदवार होगा? इसका फैसला सचिन पायलट करेंगे, ऐसा जिले की सियासत में माना जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें : देवली : 9 करोड़ खर्च, फिर भी घटिया सड़क! बार बार नोटिस के बाद भी सुधार नहीं, जानिए अब पालिका क्या करेगी कार्रवाई
पायलट युवाओं को आगे लाने के पक्षधर
सचिन पायलट युवाओं के यूथ आइकॉन माने जाते हैं। उन्होंने अपने कई भाषणों और विभिन्न साक्षात्कारों में पायलट ने यूथ को पूरे मन से आगे बढ़ाने की बात को मजबूती से उठाया है। उन्होंने 9 जून 2025 के एक बयान में कहा था कि पढ़े लिखे, मेहनती और अच्छी सार्वजनिक छवि वाले युवाओं को राजनीति में मौका देना चाहिए। युवा केवल दरी बिछाने के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें भी नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए। ऐसे में अगर सचिन पायलट अपनी इस बात पर कायम रहते हैं, तो नगर निकाय की तरह ही जिला प्रमुख पद के लिए भी चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
