सुरक्षा सखी बीना वर्मा की बात सुनकर मुस्कुराए सीएम भजनलाल, मारवाड़ी लहजे ने खींचा ध्यान

सुरक्षा सखी बीना वर्मा की बात सुनकर मुस्कुराए सीएम भजनलाल, मारवाड़ी लहजे ने खींचा ध्यान
Spread the love

जयपुर/टोंक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को युवा सीएलजी सदस्य और सुरक्षा सखियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाद किया। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। इस संवाद में टोंक की आशा सहयोगिनी और महिला सुरक्षा सखी बीना वर्मा से बातचीत का रोचक किस्सा सामने आया। बीना वर्मा ने बेबाक तरीके से मारवाड़ी लहजे में बताया कि ‘पहले उन्हें पुलिस से डर लगता था, लेकिन अब नहीं लगता है।’ उनका यह लहजा सुनकर CM भजनलाल शर्मा भी मुस्कुरा उठे। मारवाड़ी लहजे में बीना वर्मा का यह संवाद काफी चर्चा में है।

सुरक्षा सखी संवाद

यह भी पढ़ें : गहलोत-डोटासरा ने एक दूसरे को किया ‘इग्नोर’! हाथ मिलाया पर नजरें नही, वायरल वीडियो सुर्खियों में

‘साब पेली पुलिस सु डर लागो हो, लेकिन अब न लागे’

टोंक जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित आशा सहयोगिनी बीना वर्मा ने बताया कि वह देवली पुलिस थाने में महिला सुरक्षा सखी के रूप में सेवाएं दे रही हैं और पनवाड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान बीना वर्मा ने डिंगल भाषा में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले महिलाओं को पुलिस के पास जाने और अपनी बात रखने में डर लगता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं। उन्होंने बताया कि अब वह स्वयं भी पुलिस को खुलकर अपनी बात बता सकती हैं। उन्होंने देवली थाने में पहली बार महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति को महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया। साथ ही कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गठित कालिका यूनिट की टीम भी एक फोन पर महिलाओं की समस्या सुनने और मदद के लिए तत्पर रहती है। इस दौरान बीना वर्मा के बेबाक मारवाड़ी लहजे में संवाद को सुनकर CM भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में बेटे के सामने मां की कार से कुचलकर हत्या, रुपए के विवाद में हुई वारदात

सीएम ने बिना से 7 मिनट बातचीत की

अजमेर रेंज के पांच जिलों से अंतिम चरण के लिए चयनित महिला सुरक्षा सखियों में देवली थाना क्षेत्र की बीना वर्मा को मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए चुना गया। उनकी करीब 7 से 10 मिनट बात हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीना वर्मा से महिला सुरक्षा, पुलिस के प्रयासों और महिलाओं में पुलिस के प्रति बढ़ते विश्वास को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बिना से पूछा कि वह किस तरह से पुलिस की मदद करती है। टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित चयनित महिला सुरक्षा सखियां और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

गहलोत-डोटासरा ने एक दूसरे को किया ‘इग्नोर’! हाथ मिलाया पर नजरें नही, वायरल वीडियो सुर्खियों में

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author