‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!

‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!
Spread the love
Published: Sun, 15 Nov 2026 11:03 AM IST  |  Last Updated: Sun, 15 Nov 2026 01:09 PM IST

बांसवाड़ा/जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के बीच बांसवाड़ा में बीजेपी के गढ़ी विधायक का एक कथित ऑडियो जमकर चर्चा में हैं। इसमें विधायक कैलाश चंद मीणा पर सरपंच की दावेदारी करने वाले एक कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप लगा हैं। इस ऑडियों में दावा किया गया है कि बोलने वाले व्यक्ति की आवाज गढ़ी विधायक कैलाश चंद मीणा की है। ऑडियों में विधायक बताया जा रहा शख्स सात बार गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस ऑडियो को लेकर हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत विधायक कैलाश मीणा और सरपंच पद की दावेदारी करने वाले उम्मीदवार के केसरीमल मोर के बीच हुई है। इधर, अब क्षेत्र में इस ऑडियो को लेकर अब जमकर हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें : निवाई प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़, प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजनों का हंगामा

तुझे सड़क पर नहीं लाया, तो मैं अपने बाप की औलाद नहीं

सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सामने आए इस ऑडियो को शुक्रवार का बताया जा रहा है। करीब 3 मिनट के इस ऑडियो में विधायक कैलाश मीणा केसरीमल को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक ऑडियो में कहते हैं कि ‘तेरे को जमीदोंज नहीं कर तेरे को सड़क पर लाकर खड़ा नहीं कर दूं, तो मेरा नाम कैलाश मीणा नहीं। ऑडियो में कथित रूप से विधायक चैलेंज देते हुए कहते हैं कि इसे नोट कर रिकॉर्ड कर ले, जितना तूने मस्टरोलों और में जितना खाया है, तेरे को रोड पर लाकर छोडूंगा, नहीं तो मैं मेरे बाप की औलाद नहीं।’

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में छाया ‘गोल्डन घोड़ा’! एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए खासियत

सारे पैसे वसूल करवाऊंगा, ऑडियो में किया चैलेंज

इस दौरान कथित ऑडियो में केसरीमल कह रहा है कि सर मेरी बात सुनिए… इस पर विधायक कहते हैं कि तेरी कोई बात नहीं सुननी है। उन्होंने कहा कि 5 साल में तूने जो जो पैसा खाया है, उस सब की जांच होगी, जो भी तूने पैसा खाया है, सारे पैसे वसूल नहीं करवाया, तो मैं मेरे बाप की औलाद नहीं। इस ऑडियो में विधायक सात बार गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। अब ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर बांसवाड़ा क्षेत्र में जमकर हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें : 6000 हजार करोड़ के महाघोटाले पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान समेत कई राज्यों में एक साथ रेड

विधायक के फोन पर सुनाई दिया रिकॉर्डेड मैसेज

कथित ऑडियो को लेकर विधायक कैलाश चंद्र मीणा से जब ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ ने उनके मोबाइल नंबर पर दो बार फोन किया, तो उनसे बात नहीं हो पाई। उनके फोन पर बार-बार रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई दिया। इधर, केसरीमल का आरोप है कि विधायक अपनी भांजी के पति को सरपंच बनाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!

जनप्रतिनिधियों के पहले भी धमकाने के मामले आए सामने

बता दें कि बीजेपी सरकार के मंत्री और बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक का 28 मई 2026 को एक ऑडियो भी कथित रूप से सामने आया था। जिसमें दावा किया गया कि मंत्री ने चित्तौड़गढ़ के डूंगला पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया। साथ ही उनका धमकाते हुए जमकर गाली गलौज का यह ऑडियो राजस्थान में काफी वायरल हुआ। ऑडियो में मंत्री ने कथित तौर पर पुलिस कर्मियों का इलाज करने की धमकी भी दी। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में मार्च 2026 में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और आरटीओ इंस्पेक्टर सुशील उपाध्याय के बीच का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो में डंपर का चालान काटने पर इंस्पेक्टर को गाली देने और मारने की धमकी देने के आरोप लगे। हालांकि विधायक चंद्रभान सिंह ने इसे फर्जी बताया था।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live