निवाई प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़, प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजनों का हंगामा

निवाई प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़, प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Spread the love
Published: Sat, 14 Nov 2026 09:26 PM | Sat, 14 Nov 2026 09:26 PM IST

टोंक : राजस्थान के टोंक में प्रसूता महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने णमोकार हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की। इससे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मामले में निजी अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन धरना देकर बैठे रहे।

टोंक में प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में छाया ‘गोल्डन घोड़ा’! एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए खासियत

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

हैरान कर देने वाला यह मामला जिले के निवाई का है, जहां णमोकार हॉस्पिटल पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार निवाई की शिवाजी कॉलोनी निवासी संजू सेन को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की महिला डॉक्टर रीना मंगल की लापरवाही से प्रसूता महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में जमकर आक्रोश फैल गया। परिजनों हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि परिजनों ने किस तरह हॉस्पिटल के रिसेप्शन काउंटर, गेट के कांच और फर्नीचर के साथ तोड़फोड़ की। परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें : 6000 हजार करोड़ के महाघोटाले पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान समेत कई राज्यों में एक साथ रेड

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा

इधर, हंगामें की सूचना के बाद निवाई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। परिजनों का यह हंगामा रात 8 बजे तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिजनों से समझाईश का लगातार प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह की लापरवाही के मामले सामने आए थे। इधर पुलिस प्रसूता की मौत को लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video

कल सुबह फिर से होगी वार्ता

इधर, परिजनों का आक्रोश देखकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जुटे रहे। बाद में परिजनों को समझा बुझाकर भेजा, जहां रविवार सुबह फिर से वार्ता शुरू होगी। इसमें परिजनों के पांच सदस्य के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले को लेकर वार्ता करेंगे। परिजनों का आरोप हैं कि महिला चिकित्सक ने प्रसूता के इलाज में घोर लापरवाही की गई है। बताया जा रहा है कि प्रसूता महिला को गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज में लीपापोती करते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया। परिजनों का आरोप हैं कि इसी लापरवाही के कारण जयपुर में आज प्रसूता की मौत हो गई।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live