6000 हजार करोड़ के महाघोटाले पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान समेत कई राज्यों में एक साथ रेड

6000 हजार करोड़ के महाघोटाले पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान समेत कई राज्यों में एक साथ रेड
Spread the love
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:03 PM | Sat, 14 Nov 2026 04:03 PM IST

जयपुर : देश में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई शनिवार को बड़े एक्शन में दिखाई दी। इस दौरान महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में कार्रवाई करते हुए देश के 6 राज्यों समेत 33 ठिकानों पर सीबीआई ने रेड डाली है। इस कार्रवाई में राजस्थान भी शामिल है, जहां भी सीबीआई की रेड जारी है। सीबीआई की इस कार्रवाई से देश के विभिन्न राज्यों और राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!

6 राज्यों में 33 ठिकानों पर सीबीआई की एक साथ रेड

छत्तीसगढ़ से शुरू हुए महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले को लेकर सीबीआई का यह बड़ा एक्शन छह राज्यों में जारी है। जहां सीबीआई ने राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब राज्यों में एक साथ छापेमारी की। इनमें राजस्थान के दो जिले नागौर और धौलपुर भी शामिल है, जहां सीबीआई की लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों महादेव एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया था। उससे पूछताछ के बाद सीबीआई को बड़े इनपुट मिले। इन इनपुट के आधार पर ही सीबीआई ने 6 राज्यों में यह बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video

नागौर और धौलपुर में भी ठिकानों पर कार्रवाई

आरोपी सौरभ से मिले इनपुट के आधार पर इस घोटाले के तार नागौर और धौलपुर से भी जुड़े हुए हैं, जहां आरोपी इस सट्टेबाजी का चैनल संचालित कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य आरोपी से पूछताछ और इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज, म्यूल बैंक खाता और हवाला के जरिए विदेश रकम भेजे जाने के प्रमाण मिले हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

क्या है महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला देश का सबसे बड़ा फ्रॉड बाजी का मामला है, जो छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ। इस एप के माध्यम से 6 हजार करोड रुपए का घोटाला होने का दावा किया जा रहा है। यह ऑनलाइन सट्टा क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस बैडमिंटन पोकर और कार्ड गेम्स पर सट्टा खेला जाता था। इस घोटाले का संचालक और मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ का भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर है, जो पहले जूस की दुकान चलाता था। बाद में उसने अपने एक साथी रवि उप्पल की मदद से इस एप का नेटवर्क फैलाया। इसका मुख्यालय आरोपियों ने दुबई को बनाया था।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live