श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?
Spread the love
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST  |  Last Updated: Sun, 15 Nov 2026 06:24 PM IST

श्रीगंगानगर/जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीते दिनों रेलवे पटरी पर ब्लास्ट के मामले में राजस्थान एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। इस मामले में पुलिस और भी कई लोगों को डिटेन किया है। बता दें कि रामसिंहपुर के 50 जीबी के पास रेलवे पटरी पर गत दिनों यह ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। इस साजिश में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर यह ब्लास्ट की साजिश रची गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से बड़े खुलासे सामने आ सकते है।

यह भी पढ़ें : ‘सड़क पर लाकर नहीं छोड़ा, तो मेरे बाप की औलाद नही’, गढ़ी BJP विधायक का कथित ऑडियो चर्चा में, 7 बार दी गालियां!

ब्लास्ट मामले में युवक युवती गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के 50 जीबी के पास रेलवे पटरी ब्लास्ट मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसी के इनपुट के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की गई, जो पंजाब निवासी देवेंद्र सिंह और महक दीप कौर के रूप में की गई है। दोनों पंजाब के गुरदासपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा भी पुलिस ने वारदात में अन्य सहयोगियों को भी डिटेन किया है। जिसे पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। इधर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया इस मामले की तह में जाने के लिए लगातार जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : निवाई प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़, प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजनों का हंगामा

आरोपियों से हो सकता है बड़ा खुलासा

रेलवे पटरी ब्लास्ट मामले में पुलिस प्रशासन में काफी हडकम्प मचा। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अभी अलर्ट हो गई। इधर, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश, श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर लगातार पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। वही इस मामले में आईपीएस नितिन चौधरी भी एक्टिव हैं। आरोपियों से लगतार इस बात को लेकर पूछताछ की जा रही है कि आखिर रेलवे पटरी पर ब्लास्ट करने के पीछे क्या वजह थी और इस घटना में कौन-कौन लोग और शामिल है। पुलिस को आंशका है कि इस मामले कई चौकाने वाले बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में छाया ‘गोल्डन घोड़ा’! एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए खासियत

रेलवे पटरी ब्लास्ट का यह है मामला

बता दें कि श्रीगंगानगर में 3 नवंबर 2026 को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर रामसिंहपुर क्षेत्र में 50 जीबी के पास में आईईडी धमाका हुआ था। इस मामले में राजस्थान एटीएस, श्रीगंगानगर पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से इस मामले की जांच शुरू की। इस दौरान रेलवे पटरी के बीच करीब 2 से 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। माना जा रहा है कि आरोपियों की साजिश पूरी यात्री ट्रेन को उड़ाने की थी, लेकिन धमाके से ठीक पहले पैसेंजर ट्रेन वहां से सुरक्षित गुजर चुकी थी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video

डेढ़ सौ संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ा आरोपियों को

पुलिस ने इस मामले में खुलासा करने के लिए श्री विजयनगर और रामसिंहपुर में डेढ़ सौ से अधिक संदिग्ध लोगों को डिटेन किया और उनसे पूछताछ की। इसके बाद सामने आया कि पंजाब की एक महिला और पुरुष ने ब्लास्ट मामले में रेकी की थी। इस इनपुट के आधार पर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया, जहां ट्रेस करने पर वहां के सीओ सिटी आईपीएस नितिन चौधरी ने देवेंद्र और महत्व दीप कौर को दबोच लिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों के कब्जे से पुलिस को दो हथियार, 46 कारतूस और 30000 रुपए नगद बरामद हुए। इस मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी थी।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : ‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live