सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ पुस्तक पब्लिश होने के बाद अब देश के सियासी गलियारों में काफी हलचल मची हुई हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफी चर्चा में हैं। इसका कारण इस किताब में राजस्थान के एकमात्र नेता अशोक गहलोत ही है। जिनका जिक्र किया गया हैं। इधर, 14 नवंबर को पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर अशोक गहलोत सोनिया गांधी के साथ दिखाई दिए। इस तस्वीर के बाद अब राजस्थान में जमकर हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकार इसके पीछे कोई बड़ा सियासी संदेश समझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video

सोनिया गांधी की किताब में राजस्थाल से केवल गहलोत का जिक्र
हाल ही में सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं। इस पुस्तक में कई बड़ी जानकारियां सामने आई है। इधर, राजस्थान के लिहाज से नजर डाले, तो राजस्थान से केवल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ही जिक्र किया गया है। 544 पन्नों की इस किताब के पेज नंबर 393 पर सोनिया गांधी ने राजस्थान से अशोक गहलोत का जिक्र किया है, यानी इस किताब में केवल गहलोत को ही स्थान मिला हैं। इस किताब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह राजीव गांधी के कई सहयोगियों को जानती थी। इनमें से कुछ तो उनकी सास इंदिरा गांधी के समय से हैं। उन्होंने इन लोगों में दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, विलास राव देशमुख समेत नेताओं का जिक्र किया।
यह भी पढ़ें : टोंक में कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, फिर टीना डाबी के इस कदम ने बदला माहौल, 18 नवम्बर को होगा अंतिम फैसला
14 नवंबर को भी गहलोत सोनिया गांधी के साथ दिखे
बता दें कि अशोक गहलोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी लोगों में रहे हैं, इसीलिए राजीव की गांधी के बाद गहलोत सोनिया गांधी के भी विश्वस्त लोगों में माने गए। इसका उदाहरण सोनिया गांधी की किताब में उनके किए गए जिक्र से स्पष्ट होता हैं। इधर, 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भी अशोक गहलोत सोनिया गांधी के साथ-साथ नजर आए। इसकी तस्वीरों ने राजस्थान के सियासी तापमान को चढ़ा दिया। दिल्ली के राजघाट पर जब सोनिया गांधी नेहरू को पुष्पांजलि भेंट करने गई, तो उस समय भी अशोक गहलोत उनके साथ दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का बड़ा दावा, ‘बारां पुलिस में 90% लोग मेरे हैं’, जंगल से दिया इंटरव्यू, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
इस तस्वीर के पीछे क्या छिपा है बड़ा संदेश
सोनिया गांधी की किताब में अशोक गहलोत के जिक्र के बाद अब गहलोत समर्थक नेताओं में उत्साह दिखाई दे रहा हैं। वहीं सोनिया गांधी के साथ गहलोत की तस्वीर सियासत को कुछ और ही संदेश देने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर राजनीतिक जानकार कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। इधर, राजस्थान कांग्रेस में भी इस तस्वीर के बाद काफी हलचल मच गई है। चर्चा हो रही कि गांधी पारिवार के बीच अभी भी गहलोत की अहमियत का जलवा कायम है। अब देखना होगा कि गहलोत और सोनिया गांधी की तस्वीर से आने वाले दिनों में क्या सियासी समीकरण देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



