पुष्कर मेले में छाया ‘गोल्डन घोड़ा’! एक झलक पाने और फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए खासियत

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:50 PM | Sat, 14 Nov 2026 08:50 PM IST
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के पुष्कर मेला इन दिनों परवान चढ़ा हुआ है। मेले में विभिन्न नस्लों के मवेशी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में मवेशियों की प्रदर्शनी लगी हुई है, जो एक से बढ़कर एक विशेषताएं रखते हैं। इस बीच मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा काफी चर्चा में है, जो सिर से लेकर पैर तक गोल्डन रंग का है। मेले में आया यह घोड़ा गोल्डन किंग के नाम से चर्चा में है। इस घोड़े को देखकर लोगों की नजरे रुक गई है। लोग इसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 6000 हजार करोड़ के महाघोटाले पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजस्थान समेत कई राज्यों में एक साथ रेड
पुष्कर मेले में आया गोल्डन किंग घोड़ा
पुष्कर मेला जो पशुओं के क्रय विक्रय के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जहां विभिन्न नस्लों के मवेशी बिकने और प्रदर्शनी के लिए आते हैं। इस बीच मारवाड़ी नस्ल का एक सुनहरा घोड़ा, जो गोल्डन किंग घोड़ा के नाम से चर्चा में है। यह घोड़ा सूरत के व्यापारी डॉ. केदार पारेख का है। जिन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर इस गोल्डन किंग घोड़े को उपहार में दिया था। यह घोड़ा मेले में आने वाले लोगों ध्यान खींच रहा है कि लोगों ने इस गोल्डन किंग की संज्ञा दी है। पारेख ने बताया कि यह घोड़ा उनके लिए बहुत अनमोल है। वह किसी भी कीमत पर इसे नहीं बेचेंगे। इधर, गोल्डन घोड़े को देखकर अब लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा हैं। मेले में आने वाले लोग इस घोड़े को देखकर इसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मचल रहे हैंं।
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब में गहलोत का खास जिक्र, नेहरू जयंती पर इस तस्वीरे से राजस्थान में मच गई हलचल!
हनुमानगढ़ से खरीदा था इस घोड़े को
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार देशभर से आए बेशकीमती और अनोखे नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं पारेख (सोलंकी सिस्टर्स फार्म) का दुर्लभ गोल्डन रंग का मारवाड़ी घोड़ा लोगों के बीच खासा चर्चा में है। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. केदार पारेख ने बताया कि उन्होंने यह खास घोड़ा करीब 6 महीने पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ से खरीदा था। जिसे अपनी बेटी को उपहार (गिफ्ट) में दिया। वह पहली बार इस घोड़े को लेकर पुष्कर मेले में शामिल होने आए हैं।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल को आया जोरदार गुस्सा, झुंझुनूं में सर्किट हाउस मैनेजर ने कमरा खोलने से इनकार किया, देखिए Video
दुनिया में इकलौता शैंपेन गोल्डन स्टैलियन होने का दावा
डॉ. पारेख ने बताया कि मारवाड़ी नस्ल में शैंपेन (गोल्डन) रंग का यह स्टैलियन (नर घोड़ा) अपने आप में अनूठा है। उनका दावा है कि इस दुर्लभ रंग और कद-काठी का यह दुनिया में एकमात्र मारवाड़ी स्टैलियन है। इधर, घोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उसे घेरे रहती है। पुष्कर मेले कई और ऐसे मवेशी है, जो आकर्षण का केंद्र बने हुुए है। इस मेले में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होती है। इनमें विदेशी पर्यटक भी काफी उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : निवाई प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने की तोड़फोड़, प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजनों का हंगामा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live



