देवली में मछलियों की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो मछलियों से भरी पिकअप पकड़ी, जानिए किसका यह खेल

टोंक : राजस्थान के टोंक में बीसलपुर बांध क्षेत्र से अवैध मत्स्य आखेट और तस्करी का खेल जोरों पर है। देवली थाना पुलिस ने एक पिकअप से बड़ी मात्रा मेें 500 किलो मछलियां बरामद की है। इस कार्रवाई ने मत्स्य विभाग पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। आखिर किसकी शह पर इतनी बड़ी मात्रा में मछलियां का आखेट कर तस्करी की जा रही है। इस कार्रवाई ने अब मत्स्य विभाग के गश्त के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इधर, पुलिस की कार्रवाई से अवैध मत्स्य आखेट और तस्करी करने वाले लोगों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : ‘अभी सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा’, धौलपुर में निर्वाचन आयुक्त का फूटा गुस्सा, VDO को फोन पर लगाई फटकार, देखिए Video
पिकअप जीप से पुलिस ने की 500 किलो मछली बरामद
देवली थाना प्रभारी के निर्देश पुलिस थाने सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण ने अपनी टीम के साथ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह घटना गत 13 नवंबर की बताई गई है। इस दौरान जयपुर रोड स्थित सिद्धार्थ होटल के सामने पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए 17 आइस बॉक्स में बर्फ से ढकी करीब 500 किलो मृत मछलियां बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने चालक से परिवहन के दस्तावेज मांगे गए तो उसके पास कोई वैध रवन्ना या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने पिकअप व मछलियों को जब्त कर चालक राजेंद्र उर्फ महावीर कीर (21) निवासी पनवाड़ के खिलाफ राजस्थान मत्स्य अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि मछलियों की यह खेप पारलिया निवासी पंकज मीणा भरवाया जाना बताया गया। इस मामले की जांच एएसआई भरत सिंह कर रहे है।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पंजाब से युवक-युवती गिरफ्तार, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश?
किसकी शह पर हो रहा मत्स्य आखेट का यह खेल
पुलिस के 500 किलो मछलियों को लेकर इस बड़ी कार्रवाई से मत्स्य विभाग सवालों के घेरे मेें है। विभाग के दावों की पोल खुल गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि बीसलपुर क्षेत्र में अवैध शिकार और परिवहन का नेटवर्क बेखौफ सक्रिय है। अब सवाल उठता है कि आखिर यह सब किसकी शह के कारण हो रहा है। बता दें कि अवैध आखेट रोकने और निगरानी रखने की मुख्य जिम्मेदारी मत्स्य विभाग की है। इसके बाद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि पुलिस को यह काम करना पड़ रहा है। सवाल यह खड़ा होता है कि मत्स्य विभाग की टीमें फील्ड में नजर क्यों नहीं आतीं? इतनी बड़ी खेप का निकलना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सीधा सवालिया निशान है।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



